Pics: बांग्ला साहिब गुरुद्वारा पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स, लंगर के लिए की रोटी बनाने में मदद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 14, 2019 01:47 PM2019-11-14T13:47:15+5:302019-11-14T13:47:15+5:30

Next

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स बांग्ला साहिब गुरुद्वारे गए और लंगर के लिए चपाती बनाने में भी मदद की।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने उन्हें एक कृपाण भेंट की।

प्रिंस चार्ल्स बुधवार को भारत की दो दिन की यात्रा पर आए हैं।

उन्होंने गुरुद्वारे की रसोई में सेवा भी की और लंगर के लिए चपाती बनाने में मदद की।

यह भारत की उनकी 10वीं यात्रा है।

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी भेंट की।

प्रिंस चार्ल्स ने लंगर के लिए रोटियां बनवाने में भी मदद की।