लालू यादव के घर गूंजी किलकारी, तेजस्वी यादव बने पिता, पत्नी राजश्री ने दिया बेटी को जन्म

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 27, 2023 12:41 PM2023-03-27T12:41:15+5:302023-03-27T12:45:26+5:30

Next

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पत्नी राजश्री यादव माता-पिता बन गए हैं। (फोटो: Twitter)

तेजस्वी ने खुद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर जानकारी दी है कि उनके घर बेटी पैदा हुई हैं। (फोटो: Twitter)

इस तस्वीर में तेजस्वी अपनी बच्ची को गोद में लिए दिख रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, 'ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।' (फोटो: Twitter)

तेजस्वी की पत्नी राजश्री गर्भावस्था के दौरान दिल्ली स्थित अपने घर पर ही रह रही थीं। (फोटो: Twitter)

तेजस्वी को बहन रोहिणी आचार्य ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, बनकर नन्हीं सी परी मेरे घर मेहमान आई है...खुशियों की संग सौगात लाई है...दादा-दादी बनने की खुशी में...मम्मी-पापा के चेहरे पे जो मुस्कान लाई हैं। (फोटो: Twitter)

आपको बता दें कि, तेजस्वी यादव ने 9 दिसंबर 2021 में लंबे समय से दोस्त रहीं राजश्री से शादी की थी। (फोटो: Twitter)