लाइव न्यूज़ :

हर दूसरे दिन सामने आ रहे करीब 25000 कोरोना पॉजिटिव मामले, चार दिनों में हो रही एक हजार मरीजों की मौत: डेटा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 5, 2020 15:19 IST

Open in App
1 / 6
कोरोना वायरस के कारण पूरे देश की स्थिति बेहद गंभीर है। ऐसे में अब जो आंकड़ें इस घातक वायरस के बारे में सामने आ रहे हैं, वो बेहद चौंकाने वाले हैं। अब अगर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों पर नजर डालें तो जहां पहले 25,000 मामले होने पर 87 दिन लगे तो वहीं अब ये आंकड़ा हर दूसरे दिन सामने आ रहा है।
2 / 6
इस तरह से कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या में एकदम से वृद्धि दर्ज की जा रही है। मालूम हो, देश में कोरोना वायरस के 87वें दिन यानि 26 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 26,917 थी। इसके बाद से हर दूसरे दिन कोरोना पॉजिटिव मामलों में लगभग 25,000 संक्रमितों का इजाफा होते हुए देखा जा रहा है। ऐसा होते हुए अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,26,770 हो गई है।
3 / 6
यही नहीं, इस वैश्विक महामारी के शुरुआती 48 दिनों में भारत में पहली 1,000 मौतों का आंकड़ा दर्ज किया गया था। जब ये मौतें होनी शुरू हुईं, तब केंद्र सरकार ने कोविड-19 को लेकर आंकड़ें जुटाने शुरू किए। मगर अब कोविड-19 के कारण मरने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
4 / 6
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पहली मृत्यु 12 मार्च को हुई थी। हालांकि, 29 अप्रैल तक मौतों की संख्या 1000 पहुंच गई। इसके बाद इस लिस्ट में भी बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद कुछ ही हफ़्तों में ये आंकड़ा 6,075 तक पहुंचा। इन आंकड़ों पर ध्यान दें तो हर चार दिनों में कोरोना वायरस के कारण 1,000 लोगों की मृत्यु हो रही है।
5 / 6
वहीं कोरोना वायरस के कारण संक्रमित मरीजों और मरने वाले लोगों की बढ़ती संख्या एक चिंताजनक संकेत है क्योंकि केंद्र और राज्य सरकारों ने हफ्तों से बंद अर्थव्यवस्था को अब धीरे-धीरे खोलने का फैसला किया है। बता दें कि अब लॉकडाउन का पांचवा चरण सिर्फ कंटेनमेंट जोन तक ही सीमित रह गया है। हालांकि, बाकी जोन्स में अभी भी कुछ चीजों पर सरकार ने पाबंदी लगा रखी है।
6 / 6
मालूम हो कि सरकार ने भले ही 1 जून से 30 जून तक पूरे देश में लॉकडाउन लगाया हो, लेकिन इस दौरान बेपटरी हुई अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए धीरे-धीरे देश को अनलॉक करना शुरू किया है। इसके तहत 8 जून से देश के कई हिस्सों में मॉल, रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थल खुल जाएंगे।
टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया