Oscar winners 2022: किसने जीता 'बेस्ट फिल्म', 'बेस्ट एक्टर' और 'बेस्ट डायरेक्टर' का ऑस्कर अवॉर्ड, यहाँ देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 28, 2022 11:54 AM2022-03-28T11:54:43+5:302022-03-28T12:01:04+5:30

Next

Oscar 2022 94th Academy Awards: लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थियेटर में ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी हुई, दुनियाभर में कोरोना वायरस के चलते दो साल बाद अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन लोकेशन पर किया जा रहा है। इस बार सबसे अधिक चर्चा में Dune है, जिसे 10 श्रेणियों में ऑस्कर नॉमिनेशंस मिले हैं। बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म में जापान की 'ड्राइव माय कार' शामिल है। आईये देखते है ऑस्कर विजेताओं की सूची

94वां एकेडमी अवॉर्ड में इस साल 'CODA' को बेस्ट फिल्म के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया है।

जैसिका चैस्टेन जैसिका चैस्टेन फ‍िल्म The Eyes of Tammy Faye के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

फ‍िल्म 'King Richard' के लिए विल विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड लेते हुए स्मिथ इमोशनल हो गए। विल स्मिथ का यह पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। हालांकि, 2002 में अली और 2007 में द परसुइट ऑफ हैप्पीनेस के लिए वो बेस्टर एक्टर केटेगरी में नॉमिनेट रहे थे।

जैन कैंपियन को 'the power of the dog' फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

Belfast के लिए Kenneth Branagh ने जीता बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर।

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में जापान की 'ड्राइव माय कार' को ऑस्कर मिला।

इस बार 'Dune' फ‍िल्म ने 94वें एकेडमी अवॉर्ड में अपना दबदबा बनाए रखा है। इस फिल्म ने एक बड़ी जीत हालिस की है। फिल्म ने 10 में से 6 कैटेगरी में पुरस्कार जीत चुकी है। फ‍िल्म 'Dune' ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट, 'बेस्ट फिल्म एडिटिंग', 'बेस्ट स्कोर', 'बेस्ट साउंड' और 'बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन' में अवार्ड जीत चुकी है। 'Dune' ने जीते 6 ऑस्कर जीत के, इस साल किसी भी अन्य फिल्म से ज्यादा अवार्ड जीते है