लाइव न्यूज़ :

दिल और किडनी जैसी बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, खाएं ये 8 हेल्दी चीजें

By संदीप दाहिमा | Updated: November 10, 2021 11:12 IST

Open in App
1 / 8
टमाटर में पोटेशियम भरपूर होता है इसलिए आप इसे खाते रहें और अपने खाने में हमेशा शामिल किए रहें ताकि आप स्वस्थ रह सकें। इसमें विटामिन-सी, फोलेट, विटामिन-के और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है जो कैंसर, डायबिटीज, वजन कम करने आदि में मदद कर सकता है।
2 / 8
किशमिश पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है और इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। हर रोज सुबह भूखे पेट किशमिश खाने से एक दर्जन से ज्यादा बीमारियों से बचाव होता है। अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या है तो यह काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
3 / 8
यह फल पानी से भरपूर होता है इसलिए आप के शरीर में पानी की कमी नहीं होती इसके साथ साथ आप को तरबूज में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दिल से संबंधी बीमारियों को रोकने में भी तरबूज एक रामबाण उपाय है। विटामिन और की प्रचुर मात्रा होने के कारण ये शरीर के इम्यून सिस्टम को भी अच्छा रखता है।
4 / 8
आलू आपको हर घर में मिलेगा और सबसे ज्यादा पंसद भी किया जाता है। आलू में विटामिन बी6, बी 3 का अच्छा स्रोत होता है। यदि आप आलुओं पर बटर या क्रीम आदि लगा कर खाएंगे तो जाहिर है उनका आधा पोटेशियम कम हो जाएगा इसलिए जब भी आप आलू खाएं तो ब्रोकली आदि सब्जियों के साथ खाएं इससे आपको आधिक लाभ होगा।
5 / 8
फूलगोभी एक पौष्टिक सब्जी है जो विटामिन सी, विटामिन के और बी, फोलेट सहित कई पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। इसमें इंडोल जैसे एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं और यह फाइबर का भी बेहतर स्रोत है। एक कप पकी हुई गोभी (124 ग्राम) में सोडियम: 19 मिलीग्राम, पोटेशियम: 176 मिलीग्राम, फास्फोरस: 40 मिलीग्राम होता है।
6 / 8
लाल अंगूर न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इनसे भरपूर पोषण मिलता है। अंगूर विटामिन सी का भण्डार हैं इनमें फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो सूजन को कम करने में सहायक हैं। इसके अतिरिक्त, लाल अंगूर resveratrol में उच्च होते हैं, एक प्रकार का फ्लेवोनोइड जो दिल के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
7 / 8
एवोकाडो पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है यह न केवल पोटेशियम बल्कि यह फल विटामिन ए, सी व ई से भी भरपूर होता है। इससे आप को कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में भी बहुत मदद मिलती है। इसलिए आपको अपने आहार मे यह फल आवश्य शामिल करना चाहिए।
8 / 8
किडनी की समस्याओं वाले लोगों को अपने आहार में सोडियम की मात्रा को सीमित करने की सलाह दी जाती है, जिसमें नमक भी शामिल है। लहसुन नमक के लिए एक स्वादिष्ट विकल्प प्रदान करता है। यह पोषण संबंधी लाभ के अलावा व्यंजनों में स्वाद भी जोड़ता है।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सडाइट टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत