Walnuts benefits: अखरोट खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, इन 8 बीमरियों से मिलेगा छुटकारा
By संदीप दाहिमा | Updated: February 12, 2022 12:58 IST2022-02-12T12:54:44+5:302022-02-12T12:58:46+5:30

अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फॉरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अपने ढेरों फायदों की वजह से अखरोट को तो ड्राई फ्रूट्स का राजा भी कहा जाता है।

अगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो आपको रोजाना भीगे हुए अखरोट का सेवन करना चाहिए। इसमें काफी मात्रा में फाइबर, ओमेगा-3 एसिड होता है जो वजन घटाने में मदद करता है। अखरोट लंबे समय तक पेट को भरे रखने में मदद कर सकता है।

हाई ब्लड शुगर रोगियों के लिए अखरोट किसी रामबाण से कम नहीं है। शुगर के रोगी अगर रोजाना सुबह खाली पेट भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो शुगर लेवल को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि इससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है।

सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जो हड्डियों और दातों के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मददगार माना जाता है।

अखरोट दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। मानव मस्तिष्क के आकार का यह फल वाकई आपके मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद है। मौजूद ओमेगा 3 मस्तिष्क की समस्याओं को दूर कर तनाव कम करने में भी सहायक है।

फाइबर से भरपूर अखरोट का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद है। यह कब्जियत को समाप्त कर पेट और आंतों की सफाई के लिए भी मददगार साबित होता है। किडनी स्टोन होने की स्थिति में अखरोट का सेवन फायदेमंद है।

















