लाइव न्यूज़ :

ये 5 सब्जियां हैं पोषक तत्वों से भरपूर, सर्दियों में रहेंगे सेहतमंद

By संदीप दाहिमा | Updated: December 28, 2021 14:15 IST

Open in App
1 / 7
इन सब्जियों को उनके विशेष पोषक तत्वों एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा के लिए जाना जाता है। इंसान के शरीर को स्वस्थ रखने और कई बीमारियों से बचाने में काम आते हैं। अगर आप भी इन 5 सब्जियों को रोजाना के खानपान में किसी भी तरह से शामिल कर लें ताकि आने वाले समय में आप स्वस्थ्य और मजबूत बन रहे।
2 / 7
लहसून- लहसून हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा गुणकारी हैं। इसकी खोज आज से हजारों साल पहले ही चीन और मिश्र में कर ली गई थी। भारतीय आयुर्वेद में भी लहसुन को बहुत महत्वपूर्ण औषधि माना गया है। लहसुन में खासकर एलिसिन कंपाउंड पाया जाता है।
3 / 7
लहसून में पाए जाने वाले एलिसिन के कारण ही इसे पूरी दुनिया में खाया जाता है। रिसर्च में कहा गया है कि लहसून लहसुन खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम रहता है। LDL कोलेस्ट्रॉल की सफाई हो जाती है, खून में हानिकारक ट्राईग्लिसराइड्स की मात्रा कम होती है और यहां तक कि कैंसर से भी बचाव रहता है।
4 / 7
पालक के गुणों के बारे में आपने सुना ही होगा। पालक को इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि इसमें बीटा-कैरोटीन और ल्यूटिन एंटिऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इस में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर के खतरे को कम करने का काम करते हैं। इसके अलावा पालक विटामिन ए का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, जिसके कारण पालक खाने से आंखें लंबी उम्र तक स्वस्थ रहती हैं। सिर्फ 30 ग्राम पालक खाकर ही आप अपने डेली विटामिन A की डोज का 56% हिस्सा पा सकते हैं। इसके अलावा पालक में विटामिन K भी होता है और कैलोरीज बहुत कम होती हैं। पालक खाने से भी हार्ट की बीमारियां और ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है।
5 / 7
ब्रोकली- ब्रोकली सब्जियों में सबसे हेल्दी माना जाता है। इसकी वजह है ब्रोकली में 2 सबसे खास कंपाउंड हैं, जिन्हें ग्लूकोसाइनोलेट और सल्फोराफेन कहते हैं। ये दोनों कंपाउंड्स भी कैंसर को रोकने में मददगार होते हैं। ब्रोकली के सेवन से कई क्रॉनिक बीमारियों का खतरा कम होता है। ब्रोकली में ढेर सारे पोषक तत्वों के साथ फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है। रोजान एक कर ब्रोकली खाने से शरीर को 116% विटामिन K मिलता है और 135% विटामिन C मिलता है।इसके अलावा ब्रोकली में फॉलेट, पोटैशियम, मैंग्नीज आदि मिनरल्स होते हैं, जो दिल की बीमारियों से आपको बचाते हैं।
6 / 7
मटर- वैसे तो हरा मटर सीजन के साथ बाजार में मिलता है। लेकिन अब आप इसे हर सीजन में खा सकते हैं। सीजनली होने के कारण ही लोग इसे चाव से खाना पसंद करते हैं। आपको शायद ही ये बात मालूम हो कि हरे मटर में पोषक तत्वों का भंडार होता है। हरे मटर में स्टार्च ज्यादा होता है, इसलिए इसमें कार्ब्स और कैलोरीज थोड़ी ज्यादा होती हैं इसलिए इसे बहुत ज्यादा खाने से ब्लड शुगर पर थोड़ा प्रभाव पड़ सकता है।
7 / 7
हरे मटर में फाइबर और प्रोटिन की मात्रा होती है। अगर आप एक कप मटर खाते हैं तो आपके शरीर को 9 ग्राम फाइबर और 9 ग्राम प्रोटिन मिलता है। इसके अलावा मटर में विटमिन ए और विटमिन के विटमिन सी नियासिन, फॉलेट, थायमिन, राइबोफ्लेविन जैसे तत्व होते हैं। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि मटर के सेवन से कैंसर सेल्स का बढ़ना न सिर्फ कम हो जाता है बल्कि ये कैंसर सेल्स को मार भी सकती है।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

स्वास्थ्यWeight Loss: पेट की चर्बी और मोटापा कैसे कम करें, अपनाएं ये डाइट टिप्स

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह