लाइव न्यूज़ :

सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत दिलाएगा शहद, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

By संदीप दाहिमा | Updated: September 2, 2020 18:14 IST

Open in App
1 / 6
शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो खांसी उत्पन्न करने वाले बैक्टीरिया से निजात दिलाते हैं। इसमें पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। इसमें कैल्शियम, मैंगनीज, फॉस्फरस, और तांबा भी शामिल होता है। शरीर को सामान्य और स्वस्थ कार्य करने के लिए इन खनिजों की आवश्यकता होती है।
2 / 6
एक कप आर्गेनिक शहद में 3 बड़े चम्मच नींबू का रस मिला लें। इसमें 1/4 कप गर्म पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। खांसी के लिए इस मिश्रण का 1 बड़ा चम्मच दिन में दो बार लें। एक बार दिन में और एक बार सोने से पहले। बचे हुए मिश्रण को फ्रिज में रख दें। इसे आप एक महीने तक प्रयोग कर सकते हैं।
3 / 6
शहद खांसी से राहत दिला सकता है। बच्चों में रात में खांसी के उपचार के लिए यह बेहतर विकल्प है। खांसी के इलाज के लिए शहद का उपयोग करने के लिए आप इसे गर्म पानी या एक हर्बल चाय के साथ 2 चम्मच मिलाकर पी सकते हैं। इस मिश्रण को दिन में एक या दो बार लें। एक साल से कम उम्र के बच्चों को शहद न दें।
4 / 6
आधा चम्मच अदरक पाउडर और एक चम्मच शहद खांसी-जुकाम को ठीक करने के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अदरक में भी एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। एक साथ अदरक और शहद का सेवन खांसी-जुकाम को तेजी से ठीक करने में मदद करता है।
5 / 6
लहसुन सल्फर के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं इसलिए शहद के साथ लहसुन का पेस्ट मिलाकर एक चम्मच सेवन करना ही खांसी-जुकाम को ठीक करने के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
6 / 6
एक चम्मच शहद में काली मिर्च पाउडर मिलाकर खाने से खांसी-जुकाम की समस्या तो दूर होती ही है साथ ही इससे सीने में संक्रमण की परेशानी भी दूर हो जाती है। इसलिए खांसी-जुकाम को दूर करने के लिए शहद और काली मिर्च का सेवन लाभकारी होता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार