लाइव न्यूज़ :

Urine Infection: बार-बार पेशाब आने से परेशान हैं तो तुरंत खाना बंद कर दें ये 7 चीजें

By संदीप दाहिमा | Updated: September 2, 2020 06:29 IST

Open in App
1 / 7
आपको बता दें कि ज्यादा मात्रा में पानी, दूध या अन्य पेय पदार्थ पीने के कारण यह समस्या होना आम हो जाता है। हालांकि, आप पूरी तरह से इन चीजों का सेवन बंद नहीं कर सकती हैं क्योंकि इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाएगी। फिर भी आप सिर्फ अपनी जरूरत के हिसाब से इन्हें पिए और कम सेवन करें तो इस समस्या से राहत मिलेगी।
2 / 7
यदि आप ज्यादा मात्रा में अल्कोहल का सेवन करती हैं तो जान ले कि इस समस्या की जड़ यही है क्योंकि अल्कोहल में डायुरेटिक क्षमताएं होती है। जिस वजह से आपको बार-बार पेशाब लगती है। इससे ब्लैडर पर बुरा प्रभाव पड़ता है और उसकी पेशाब रोकने की क्षमता कमजोर पड़ जाती है। जिसके कारण पेशाब लीक होने की समस्या हो जाती है।
3 / 7
कैफीन में भी डायुरेटिक गुण होते हैं जिस वजह से ब्लैडर को अपनी क्षमता से ज्यादा काम करना पड़ता है। अगर आप दिन भर में कई कप कॉफी का सेवन करती हैं तो आपको यह समस्या हो सकती है, इसलिए आपको कॉफी का सेवन कम कर देना इस बीमारी से राहत दिलाने में मददगार होगा।
4 / 7
चॉकलेट में भी कैफीन और शुगर की मात्रा अधिक होती है। जिस वजह से ब्लैडर पर अतिरिक्त काम का बोझ पड़ जाता है, इसलिए अगर आपको ऐसी कोई समस्या महसूस हो रही है तो आपको चॉकलेट का सेवन बंद कर देना चाहिए।
5 / 7
यदि आप अधिक मात्रा में मीठी चीजों का सेवन कर रही है तो इसके कारण भी पेशाब लीक होने की समस्या हो सकती है, इसलिए आपको अपनी डाइट में अधिक मीठी चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए।
6 / 7
बहुत ज्यादा मात्रा में कोल्ड ड्रिंक्स या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने से ब्लैडर पर बुरा प्रभाव पड़ता है और धीरे-धीरे ब्लैडर की क्षमता कम होने लगती है, जिसके कारण से भी यूरिन लिक जैसी समस्याएं हो सकती है। इसलिए जब भी घर से बाहर निकले तो ऐसे पर सामग्री का सेवन से बचें।
7 / 7
कई अध्ययनों में इस बात की पुष्टि हुई है कि ज्यादा मसालेदार चीजों के सेवन से ब्लैडर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण पेशाब रोकने की क्षमता कम होने लगती है। इसलिए अपनी डाइट में अधिक मसालेदार चीजें को शामिल न करें और हेल्थी चीजों का सेवन करें।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार