कब्ज और गैस की समस्या के लिए आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय
By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: February 7, 2022 09:58 IST2022-02-07T09:58:49+5:302022-02-07T09:58:49+5:30

पेट साफ नहीं होना एक आम समस्या है, जिससे बहुत से लोग पीड़ित होते हैं। खराब खान-पान और जीवनशैली इसका सबसे बड़ा कारण हैं। जाहिर है सुबह के समय पेट साफ नहीं से पूरा दिन खराब हो सकता है। ऐसे लोग जिन्हें मल त्याग में परेशानी होती है, उन्हें इन उपायों को जरूर आजमाना चाहिए।

सुबह उठकर आपको सबसे पहले पानी पीना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। आपको रोजाना कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। अधिक पानी पीने का प्रयास करने से आपके मल त्याग को आसान बनाने में मदद मिल सकती है।

कब्ज की समस्या से बचने के लिए आपको अपने खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ानी चाहिए। इसके लिए आपको फल, ड्राई फ्रूट, अनाज और सब्जियों का ज्यादा सेवन करना चाहिए। फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ आपके मल में बल्क जोड़ते हैं, जो मल को आगे बढ़ने के लिए आंतों को उत्तेजित करते हैं।

रोजाना योगासन करने से पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। आपको रोजाना सुबह योग करना चाहिए। ऐसे कई आसन हैं जिनसे पेट और आंत को साफ, स्वस्थ और मजबूत बनाया जा सकता है।

कुछ लोगों को मल के दौरान जलन की भी समस्या होती है। इससे बचने के लिए आपको मादक पेय पदार्थ, कैफीनयुक्त पेय, जैसे चाय, कॉफी और सोडा, फैट वाली चीजों और मसालेदार खाद्य पदार्थों का कम सेवन करना चाहिए।

यदि आपका शरीर मल को तेजी से नहीं ले जा रहा है, तो आप अधिक व्यायाम करके इसे बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। शारीरिक गतिविधि, जैसे चलना, दौड़ना, या तैरना, सभी गति को बढ़ावा दे सकती हैं जो आपको बेहतर तरीके से शौच करने में मदद करती हैं।

















