लाइव न्यूज़ :

डाइट में करें बदलाव, ये 8 चीजें आपको बना सकती हैं थायरॉयड का मरीज

By संदीप दाहिमा | Updated: February 7, 2022 14:06 IST

Open in App
1 / 8
ऑयली और जंक फूड सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसके सेवन से मोटापा, हृदय रोग, डायबिटीज जैसी जानलेवा बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। थायरॉयड के मरीज को ऐसे खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की चीजें थायरॉयड हार्मोन बनाने वाली दवाओं के असर को कम करती हैं।
2 / 8
चीनी का अत्‍यधिक सेवन किसी भी सूरत में स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद नहीं हो सकता है। चीनी या मिठाई शरीर में वसा को बढ़ावा देता है बल्कि यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी सही नहीं है। चीनी से मुंह संबंधी समस्‍याओं का भी खतरा होता है। थायरॉयड होने पर ज्यादा चीनी खाने से भी बचें। अगर संभव हो, तो सभी मीठे पदार्थों को खाने से बचें।
3 / 8
ग्लूटेन में ऐसे प्रोटीन्स होते हैं, इम्युनिटी सिस्टम को कमजोर करते हैं। इसीलिए, थायरॉयड होने पर इसे ब्रेड, बिस्कुट, बंद, पाव जैसी चीजों को खाने से बचें। अगर आप ऐसे फूड का सेवन कर रहे हैं तो इन्‍हें आज से ही छोड़ दें।
4 / 8
ऐसा कहा जाता है कि कॉफी का सेवन आपके मानसिक तनाव को दूर करने में मदद करता है। लेकिन कॉफी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं किया जाना चाहिए। ज्‍यादा कॉफी पीने से भी थायरॉयड से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कॉफी में मौजूद एपिनेफ्रीन और नोरेपिनेफ्रीन थायरॉयड को बढ़ावा देते हैं।
5 / 8
वैस तो हाइपोथायराइडिज्म के इलाज के दौरान सोया नहीं खाना चाहिए। लेकिन, कहते हैं कि थायरॉयडकी दवाई लेने के चार घंटे बाद इसे खा सकते हैं। अगर आपको सोया लेना है तो पहले डॉक्‍टर की सलाह लें।
6 / 8
अगर आप थायरॉयड का इलाज करा रहे हैं, तो बंदगोभी और ब्रोकोली खाने से भी बचें। ये दोनों सब्जियां थायरॉयड के इलाज में बाधक हो सकती हैं। इसके सेवन से समस्‍या का समाधान करना मुश्किल हो सकता है।
7 / 8
हाइपोथायरायडिज्म पर्याप्त आयोडीन की कमी के कारण भी होता है। ऐसे मामलों में, आयोडीन युक्त नमक या आयोडीन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से नुकसान हो सकता है। इससे थायरॉयड ग्रंथि का कामकाज प्रभावित हो सकता है।
8 / 8
आमतौर पर ज्यादा फाइबर वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है लेकिन थायराइड दवाओं के सेवन के ठीक बाद फाइबर के सेवन से फाइबर का अवशोषण ठीक तरह नहीं हो पाटा है जिससे आपको कब्ज और बवासीर की समस्या हो सकती है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडाइट टिप्सहेल्थी फूडथाइरोइड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब