लिवर की दुश्मन हैं ये 3 चीजें, करें परहेज नहीं तो पड़ेगा पछताना

By संदीप दाहिमा | Updated: February 3, 2022 07:11 IST2022-02-03T07:11:26+5:302022-02-03T07:11:26+5:30

Next

लिवर खराब होने के लक्षण हमेशा या तो हल्के होते हैं या फिर उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। इसके मुख्य लक्षणों में त्वचा और आंखों का पीला होना यानी पीलिया, पेट दर्द और सूजन, पैरों और टखनों में सूजन, त्वचा में खुजली, गहरे रंग का मूत्र, मल का रंग पीला, अत्यधिक थकान, उलटी अथवा मितली, भूख में कमी आदि शामिल हैं।

ज्यादा मीठा खाना सेहत के लिए बिलकुल अच्छा नही होता है, क्यों की इसमें शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है, लिवर के लिए ज्यादा शुगर वाली चीजें नुकसानदायक हैं जैसे चॉकलेट, मिठाई और कोल्डड्रिंक।

जो लोग ज्यादा तली भुनी चीजें खाने के शौकीन हैं, उनको लिवर की समस्या का सामना करना पड सकता है, क्यों की इनमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा काफी अधिक होगी है, जो हमारे लिवर को नुक्सान पहुंचा सकती है।

लिवर के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक शराब का सेवन माना जाता है, स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार शराब हमारे लिवर के लिए बिलकुल भी सही नहीं है, इसके कारण हमारे शरीर में कई गंभीर बीमारियों हो सकती हैं।