लाइव न्यूज़ :

5 ऐसे मीठे पकवान जिन्हें डायट करते हुए भी खा सकते हैं आप

By गुलनीत कौर | Updated: January 6, 2018 11:37 IST

वेट लॉस डायट करते हुई भी मीठे में कम कैलोरी वाली ये चीजें खाई जा सकती हैं।

Open in App

वेट लॉस करने के लिए डायट कर रहे हैं तो मीठा बिलकुल नहीं खाना है। ऐसा तो आपसे सभी कहते हैं, लेकिन एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के अनुसार डायट करने वाले लोग भी मीठा खा सकते हैं। हां लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान जरूर रखना होगा। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी चीजें शामिल हैं। 

डार्क चॉकलेट

शायद आप जानते भी हों कि डार्क चॉकलेट में नार्मल मिल्क चॉकलेट की तुलना में कम कैलोरी और मीठा होता है। इसलिए हेल्दी रहने के लिए लोग इसे अधिक खाना पसंद करते हैं। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार डार्क चॉकलेट में मोनो-अनसैच्युरेटेड तत्व भी होते हैं जो भूख कम करने में मदद करते हैं। इसका मतलब है आप मीठा तो खा ही लेंगे साथ ही भूख भी कंट्रोल हो जाएगी। 

ग्रीक योगर्ट 

योगर्ट या सरल भाषा में कहें तो एक प्रकार का दही, इसे डायट करते हुए भी खाया जा सकता है। यह स्वाद में मीठा होता है और कैल्शियम युक्त होता है। इसे खाने से भरपूर ताकत मिलती है। 

जमा हुआ केला

केला वजन बढ़ा सकता है यह तो सब जानते हैं लेकिन इसके सेवन से वजन घटाया भी जा सकता है यह बहुत कम लोग जानते हैं। केला में बॉडी सोडियम को कंट्रोल करने के गुण पाए जाते हैं और अगर आपकी बॉडी का बढ़ा हुआ वजन अधिक सोडियम के कारण है तो केला खाया जा सकता है। फ्रिज में रखने के बाद इसका स्वाद मीठा हो जाता है, तो इसे मीठे के रूप में खाएं। 

शहद के साथ चना

शहद में चना टोस्ट करके खाएं, ये वजन को बढ़ाएगा नहीं। इसके अलावा रिपोर्ट की मानें तो ये बॉडी के शुगर लेवेल को कम करके भूख को भी कंट्रोल करता है। 

पॉप कॉर्न

पॉप कॉर्न तो मीठा नहीं होता है लेकिन इसे दाल चीनी के साथ मिला कर बनाया जाए तो ये मीठे का स्वाद देने लगता है। लेकिन ध्यान रहे आपको इसमें मक्खन और नमक नहीं मिलाना है। सिर्फ दाल चीनी डालने से ये मीठा स्वाद भी देगा और कम कैलोरी युक्त होगा।  

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम