लाइव न्यूज़ :

स्टार फ्रूट खाने के 8 जबरदस्त फायदे, कैंसर जैसी कई बीमारियों में है बेहद लाभदायक

By संदीप दाहिमा | Updated: February 26, 2022 06:38 IST

Open in App
1 / 8
स्टार फ्रूट- 'आम्रख' या 'कमरख' के नाम से लोकप्रिय यह फल हल्के हरे और पीले रंग का होता है। आयुर्वेदिक ग्रंथों में कमरख के औषधीय गुणों के बारे में बहुत अच्छी बातें बताई गई हैं। स्वाद में खट्टा-मीठा यह फल हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
2 / 8
आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक और कैल्शियम से भरपूर यह फल आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने, वजन घटाने और स्किन से संबंधित कई फायदे पहुंचाता है। यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और आपके दिल को स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकता है।
3 / 8
अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो कमरख आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इस फल में विटामिन-बी और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस फल की पत्तियां भी पेट के अल्सर को ठीक करने के काम आ सकती हैं।
4 / 8
इसके अलावा स्टार फ्रूट का नियमित सेवन सोडियम के प्रभाव को कम करता है और उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। स्टार फ्रूट में घुलनशील फाइबर होते हैं, जो मोटापे और स्ट्रोक के जोखिम को कम करता हैा और पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होते हैं।
5 / 8
स्टार फ्रूट आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने, वजन घटाने और स्किन से संबंधित कई फायदे पहुंचाता है। यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और आपके दिल को स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकता है।
6 / 8
इसमें कई लाभकारी पौधे-आधारित यौगिक होते हैं। कई अध्ययनों में बताया गया है कि स्टार फ्रूट का सेवन करने से सूजन, कोलेस्ट्रॉल और फैटी लिवर के जोखिम को कम कर सकता है। इसमें विटामिन बी 9 और फाइबर जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल और हृदय रोग से संबंधित खतरे को भी कम करता है।
7 / 8
स्टार फ्रूट का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, जिंक, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे कई तरह के पोषक गुण पाए जाते हैं। ये सभी गुण अस्थमा जैसी श्वास संबंधी समस्याओं को ठीक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
8 / 8
कैंसर की समस्या से बचने के लिए स्टार फ्रूट का सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि इसमें बीटा-कैरोटीन की अधिक मात्रा पाई जाती है। बता दें कि बीटा-कैरोटीन एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं जो कैंसर होने के जोखिम को कम करने के लिए सहयोग प्रदान कर सकता है।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब