लाइव न्यूज़ :

स्किन की बीमारियां हो सकती हैं खत्म, बस रात में सोने से पहले चबा लें ये 5 पत्ते

By संदीप दाहिमा | Updated: November 30, 2019 07:10 IST

Open in App
1 / 6
बहुत से फल, फूल, पौधे और जड़ी बूटियों का इस्तेमाल सदियों से दवा के रूप में किया जाता है, अनार के पत्ते भी उन्हीं में एक हैं। इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। अनार के पत्ते खाने योग्य होते हैं। लेकिन उन्हीं पत्तों का चयन करें जिन्हें स्प्रे नहीं किया गया है और उन्हें अच्छी तरह से धोएं।
2 / 6
अनार के पत्तों का इस्तेमाल सलाद, फलों और सब्जियों के साथ स्मूदी या जूस में, कढ़ी, पास्ता सॉस या सूप जैसे व्यंजनों में पालक विकल्प के रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा आप अनार के पत्तों की चाय भी बना सकते हैं। चलिए जानते हैं अनार के पत्ते आपके लिए किस तरह फायदेमंद हो सकते हैं।
3 / 6
गार्डन डॉट इकोके अनुसार, एक्जिमा त्वचा की सबसे घातक बीमारी है। इससे ग्रस्त व्यक्ति लगातर खुजली और जलन से परेशान हो जाता है। कई बार तो गंभीर घाव भी हो जाते हैं और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने लगते हैं। यह रोग वंशानुगत रूप से भी होता है, ऐसा माना जाता है कि इस चर्म रोग से छुटकारा पाने के लिए आप अनार के पत्तों को पीसकर लगा सकते हैं जिससे आपको कुछ दिनों में आराम मिलना शुरू हो सकता है।
4 / 6
बता दें कि कम खाने से धीरे-धीरे आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जिससे आपका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो सकता है और आप बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। भूख बढ़ाने के लिए आपको अनार के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए। आप रोजान कुछ पत्ते चबा सकते हैं या उन्हें सलाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
5 / 6
पाचन तंत्र खाने को एनर्जी में बदलकर शरीर को बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाता है। इसलिए बिना अच्छे पाचन तंत्र के सेहतमंद रहना मुश्किल है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आपको अनार के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए।
6 / 6
भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव के कारण अधिकतर लोग अनिद्रा की समस्या के शिकार हैं। अनिद्रा के कई कारण हो सकते हैं। इसके लक्षणों में रात में सोने में कठिनाई, रात के दौरान जागना, दैनिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने में समस्या, नींद और थकावट महसूस होना शामिल हैं। इससे बचने के लिए आप अनार के पत्तों की चाय पी सकते हैं।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब