लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए, आजमाएं ये 8 असरदार घरेलू उपाय

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: January 30, 2022 07:08 IST

Open in App
1 / 8
सर्दियों में त्वचा में रूखापन आना आम बात है, इसलिए त्वचा में कोमलता बरकरार रखने के लिए पपीता, नींबू या शहद युक्त नैचुरल मॉइश्चराइजर या कोकोनट मास्क का इस्तेमाल करें। त्वचा की देखभाल के लिए आप इन उपायों को आजमा सकते हैं। 
2 / 8
गुड़हल, शहद और नारियल तेल से एंटी-एजिंग मास्क बनाने के लिए गुड़हल के फूल को दो कप पानी में तब तक उबालें, जब तक पानी आधा कप न रह जाए। अब इसमें शहद और नारियल तेल मिला लें और चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। गुड़हल में अल्फा-हाइड्रोक्सी एसिड (एएचए) होता है, जो त्वचा को ताजगी प्रदान करता है और फ्लेक्सिबिलिटीमें सुधार करता है। इस मास्क के इस्तेमाल से त्वचा में चमक और कसाव भी आता है। 
3 / 8
हर दो-तीन दिन में चेहरे की मसाज कराना जरूरी होता है, जिससे चेहरे की मांसपेशियों के रक्त संचार में सुधार होता है। मॉइश्चराइजर या फेस क्रीम से सर्कुलर मोशन में चेहरे को मसाज करना नहीं भूलें। 
4 / 8
सौंदर्य लाभ के लिए पपीता और नींबू युक्त मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसमें विटामिन ए, सी, ई और के होता है, जो वास्तव में आपकी त्वचा को मुलायम व कोमल बनाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भी समृद्ध होता है। एक पके पपीते को मैश कर उसमें आधे नींबू का रस निचोड़ लें और अच्छे से मिलाकर 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखने के बाद चमकदार व मुलायम त्वचा पाने के लिए गुनगुने पानी से धो लें। 
5 / 8
नियमित रूप से त्वचा की सफाई करें, सर्दियों में भी त्वचा के रोमछिद्रों को खोलने के लिए अच्छे से त्वचा की सफाई जरूरी है। सर्दियों में सही फेसवॉश का इस्तेमाल करें जो न सिर्फ त्वचा की अच्छी तरह से सफाई करेगा, बल्कि नमी भी बरकरार रखेगा।
6 / 8
त्वचा में नमी बरकरार रखने और सन टैन को हटाने के लिए उपयुक्त फेसपैक का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। इसके लिए एंटी-टैन रोज फैस पैक बढ़िया विकल्प है। 
7 / 8
आप चाहे तो आधे कप दही में दो बड़ा चम्मच ताजा संतरे का रस मिलाकर इस मास्क को अपने चेहरे, गर्दन और हाथ पर लगा सकती हैं। 20 मिनट लगाए रखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। 
8 / 8
सनस्क्रीन लगाए बिना घर से बाहर नहीं निकलें। एलोवेरा युक्त सनस्क्रीन लगाएं, जो त्वचा में नमी बरकरार रखने के साथ ही सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले हाइपर-पिग्मेंटेशन को नियंत्रित करता है।
टॅग्स :स्किन केयरविंटर फिटनेसविंटर्स टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यठंडे मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने के लिए 10 आसान टिप्स

स्वास्थ्यCold Wave Alert: कड़ाके की ठंड में खुद को कैसे रखें हेल्दी? जानिए इन आसान उपायों के बारे में, छू नहीं पाएगी सर्दी

स्वास्थ्यसर्दी के मौसम को मानसिक स्वास्थ्य के लिए चुनौती न बनाएं, 4 तरीका अपनाकर आनंद लें?

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?