Diet tips: इन 8 फलों को खाने के बाद न पियें पानी, शरीर में जमा होने लगेंगे विषाक्त पदार्थ, डायरिया का भी खतरा

By उस्मान | Updated: December 18, 2020 15:36 IST2020-12-18T15:33:34+5:302020-12-18T15:36:55+5:30

Next

क्या फल खाने के बाद पानी पीना चाहिए? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट मानते हैं कि ऐसी चीजें जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है, उन्हें खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसे कई फल सब्जियां हैं, उदहारण के लिए तरबूज, सेब, खरबूजा, पपीता, संतरा, अंगूर, अनानास और स्ट्रॉबेरी।

भोजन को पचाने के लिए आपके शरीर को एक निश्चित पीएच लेवल की आवश्यकता होती है। इन चीजों से पीएच लेवल प्रभावित होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बहुत अधिक पानी आपके पाचन तंत्र के पीएच को पतला कर देगा और एक पाचन को कमजोर कर देगा।

फाइबर और पानी की उपस्थिति के कारण, पपीता या तरबूज जैसे फलों को खाली पेट लेने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि वे पाचन तंत्र के पीएच स्तर को पतला करते हैं।

इन फलों को खाली पेट भी नहीं खाना चाहिए। पानी से भरी ये चीजें खाली पेट से काफी तेजी से गुजरती हैं और आपके पाचन तंत्र तक पहुंचने से पहले ही आपके भोजन नली में पचने लगती हैं।

इन फलों का सेवन करने के बाद पानी का सेवन करने से पीएच में गड़बड़ी होती है और पाचन प्रक्रिया बंद हो जाती है, जिससे भोजन अधूरा रह जाता है। ऐसे में इनसे पोषण मिलने के बजाय ये विषाक्त पदार्थ में परिवर्तित हो जाते हैं।

अगर सही तरीके से लिया जाए तो यह फल पाचन में सुधार करते हैं। यदि इन फलों को खाने के बाद पानी पिया जाए तो आपको डायरिया की समस्या भी हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पानी वाली चीजें पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाती हैं। यदि इनके ऊपर पानी पिया जाए तो मल त्याग बहुत सुचारू हो जाता है।