Diet tips: इन 5 तरह के लोगों को नहीं खाने चाहिए बादाम, हो सकता है किडनी पथरी, बीपी, कब्ज, एलर्जी का खतरा

By उस्मान | Updated: December 19, 2020 12:25 IST2020-12-19T12:19:45+5:302020-12-19T12:25:50+5:30

Next

बादाम खाने से स्वास्थ्य को अनगिनत फायदे होते हैं। विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर बादाम से पाचन को दुरुस्त रखने, वजन घटाने, दिल को स्वस्थ रखने, सूजन को कम करने, कैंसर से लड़ने और दिमाग को तेज करने जैसे कई फायदे मिलते हैं।

लेकिन बादाम हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती है। कुछ लोगों को बादाम के सेवन से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बादाम के सेवन से ऐसे लोगों को दिक्कत हो सकती है। चलिए जानते हैं किन लोगों को लिए बादाम खाने नुकसानदायक हो सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को बादाम नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर की दवाइयों के साथ बादाम नुकसानदायक हो सकता है।

पथरी या जिसे स्टोन भी कहते हैं या फिर किडनी से जुड़ी किसी अन्य समस्या वाले व्यक्ति को भी बादाम नहीं खाना चाहिए। बादाम में ऑक्सलेट ज्यादा होता है जो नुकसानदायक हो सकता है।

अगर डाइजेशन या एसिडिटी की समस्या रहती है तो बादाम न खाएं। बादाम में फाइबर ज्यादा होता है, जिसके सेवन से दिक्कत और बढ़ जाती है।

तेजी से रहे वजन वाले लोगों को भी बादाम नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बादाम में कैलोरी और वसा पाया जाता है, जिससे वजन बढ़ने के और चांसेस होते हैं।

आज कल लोगों को कोई न कोई बीमारी लगी रहती है, जिसके कारण वह एंटीबायोटिक मेडिसिन का उपयोग करते हैं। एंटीबायोटिक दवाई खाने वाले लोगों को बादाम नहीं खाना चाहिए।