लाइव न्यूज़ :

स्वस्थ और लंबे जीवन का उपाय: खाएं मिर्च कैंसर समेत इन 6 बीमारियों से होगा बचाव

By संदीप दाहिमा | Updated: January 21, 2022 14:31 IST

Open in App
1 / 9
डॉक्टर अक्सर मसालेदार भोजन का कम सेवन करने की सलाह देते हैं लेकिन एक नै रिपोर्ट के अनुसार मसालेदार भोजन से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। अमेरिका, इटली, चीन और ईरान में 570,000 से अधिक लोगों की डाइट रिकॉर्ड के आधार पर एक अध्ययन में कहा गया है कि जो लोग नियमित रूप मिर्च युक्त भोजन खाते हैं, उन्हें हृदय रोग या कैंसर से मरने का खतरा काफी कम होता है।
2 / 9
कैंसर से मरने का खतरा 23% कम डेली स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, मिर्च नहीं खाने वाले लोगों की तुलना में मिर्च खाने वाले लोगों को हृदय संबंधी समस्याओं से मरने की संभावना 26% और कैंसर से मरने की संभावना 23% कम पाई गई।
3 / 9
आपको बता दें कि इन सभी मिर्च में कैपसेसिन यौगिक होता है, जो आपको पेट के अल्सर, फ्लू, हृदय रोग, हाई बीपी और डायबिटीज जैसी गंभीर समस्याओं से बचाने में मददगार है। इतना ही नहीं अगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो इस तरह की मिर्च को अपनी डायट में जरूर शामिल करें। अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, मिर्च खाने से आपको यह फायदे होते हैं।
4 / 9
कैपसेसिन मेटाबोलिज्म बढ़ाने और वजन घटाने में सहायक है। वास्तव में वजन घटाने वाले कई सप्लीमेंट्स और पिल्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए अपनी डायट में विभिन्न प्रकार की मिर्च जरूर शामिल करें।
5 / 9
कैपसेसिन आपके पेट को हानिकारक बैक्टीरिया से बचाकर पेट के अल्सर को रोकने में कारगर है। यह पाचन में मदद करता है और एक हद तक अपच के लक्षणों को कम कर देता है।
6 / 9
मिर्च गर्मी पैदा करने वाली चीज है, जो नाक के वायुमार्ग को साफ करती है और बंद नाक के कारण होने वाली परेशानी को कम करती है।
7 / 9
विटामिन सी से भरपूर मिर्च आपके इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने में सहायक है। ये आपको फ्लू और रिकरिंग इन्फेक्शन से बचाती है।
8 / 9
अध्ययनों के अनुसार कैपसेसिन से भरपूर चीजें खाने से चालीस वर्ष से ऊपर के लोगों को कोंग्निटिव फंक्शन (cognitive function) में सुधार करने में मदद मिलती है।
9 / 9
मिर्च में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण- कैपसेसिन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपको हृदय रोग, हाई बीपी और डायबिटीज से बचाने में सहायक है। अध्ययनों के अनुसार, इससे गठिया के दर्द से भी राहत मिलती है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार