लाइव न्यूज़ :

In Pics: थकान, कमजोरी और खून की कमी जैसी समस्याओं को दूर करती हैं ये 9 चीजें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2019 07:18 IST

Open in App
1 / 8
थकान, कमजोरी, कमजोर इम्युनिटी सिस्टम और खून की कमी जैसी समस्याओं का सीधा असर यौन स्वास्थ्य पर पड़ता है। प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, मिनरल, विटामिन्स जैसे पोषक तत्वों का पर्याप्त सेवन इन समस्याओं से राहत दिला सकता है। दुर्भाग्यवश अधिकतर लोग पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का कम ऑयली और फैटी चीजों का सेवन अधिक कर रहे हैं जिनका खामियाजा उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं सहित यौन समस्याओं के रूप में भुगतना पड़ रहा है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो थोड़ा शारीरिक काम करके थकान और कमजोरी महसूस करने लगते हैं, तो यकीनन आप सही डाइट नहीं ले रहे हैं। मशहूर न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रही हैं, जो आपकी इस समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर सकती हैं।
2 / 8
खजूर: अगर आपको थकान, कमजोरी महसूस होती है तो या फिर आप दुबले-पतले है तो आपको खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इसमे विटामिन, मिनरल्स, एनर्जी और सभी पोषक तत्व होते हैं जो कमजोरी और दुबलेपन की समस्या खत्म हो करता है। इसके लिए आप रोजाना एक गिलास केले और खजूर की स्मूदी पी सकते हैं। ध्यान रहे कि उसमें चीनी के बजाय थोड़ा शहद जरूर मिलाएं।
3 / 8
अंकुरित चने: अंकुरित चने खाने से आपको बहुत से फायदे मिलते हैं। यह शरीर को स्ट्रांग रखने के साथ इम्युनिटी को बढ़ाता है जिससे आपको बहुत से रोगो से लड़ने की क्षमता मिलती है। अंकुरित चने में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जो की बॉडी में ऊर्जा को बरकरार रखने में मदद करते हैं। यदि आप नियमित इनका सेवन करते हैं तो इससे कमजोरी, थकान, आलस, सुस्ती जैसी समस्याओं को दूर करने के साथ बॉडी को स्ट्रांग बनाने में मदद मिलती है। सुबह अंकुरित चने खाने के बाद एक गिलास दूध पीते हैं तो ऐसा करने से शुक्राणु की गुणवत्ता बेहतर होती है।
4 / 8
दूध और केला: केले मे विटामिन, मिनरल्स और आयरन होता है जो शरीर में खून तेजी से बढ़ाता है जिससे एनीमिया, थकान, कमजोरी दूर होती है और शरीर तंदुरुस्त और ताकतवर रहता है। दूध में भरपूर प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर की कमजोरी को दूर करते हैं। इसलिए रोजाना सोने से पहले एक गिलास दूध का सेवन जरूर करना चाहिए।
5 / 8
दलिया और अंडा: अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में दलिया जरूर खाएं, इसे खाने से भूख भी नहीं लगती है और ये शरीर को पूर्ण्तः फिट भी रखता है। अंडे मे कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन्स और ओमेगा 3 होता है जो दिल और दिमाग के लिए बहुत ही लाभदायक होता है इसलिए रोजाना दो अंडे जरूर खाना चाहिए।
6 / 8
अंकुरित मूंग: अंकुरित चीजें जैसे मूंग या चना अगर नाश्ते में खाया जाए तो इसे खाने से वजन बहुत कम होता है, साथ ही इससे शरीर को ऊर्जा भी मिलती रहती है, यदि आप भीगे हुए चने और अंकुरित मूंग को बिना उबाले खायें तो ये सेहत के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होता है।
7 / 8
अखरोट: अखरोट में मौजूद मैगनीज और एसेंशियल फैटी एसिड, हड्डियों के बनने की प्रक्रिया में अहम रोल निभाते हैं और इसके सेवन से शरीर में कैल्शियम का अवशोषण और निक्षेपण बढ़ता है ये मूत्र में होने वाले कैल्शियम के उत्सर्जन को कम करते हैं और कोलेजन सिंथेसिस को बढ़ाकर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं उम्र बढ़ने पर हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं ऐसे में अखरोट के सेवन से उन्हें मजबूती मिलती है और उनके टूटने का खतरा कम होता है।
8 / 8
ड्रैगन फ्रूट: ड्रैगन फ्रूट के सेवन से फ्री रेडिकल्स त्वचा पर झुर्रियां और स्किन एजिंग की समस्याएं दूर हो जाती है। क्योंकि ड्रैगन फ्रूट में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ड्रैगन फ्रूट का सेवन करने से चेहरे से फाइनलाइन हट जाती हैं। और त्वचा लंबे समय तक जवां दिखाई देती है।
टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब