लाइव न्यूज़ :

Sawan 2019: सावन में खानें की इन 8 चीजों को समझ रहे हैं वेज, तो हो जाएं सावधान असल में हैं नॉन वेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2019 07:17 IST

Open in App
1 / 9
हिंदू रिवाजों में जहां इस महीने हर दिन नये तरीके से पूजा की जाती है वहीं इस महीने के दौरान बहुत सारी चीजों को खाना वर्जित होता है। आज से लेकर पूरे एक महीने तक भगवान शिव के भक्त नॉन वेज चीजों से दूरी बना लेते हैं। वेजिटेरियन लोग इन सारी चीजों से दूरी बनाकर रखते हैं। कुछ वेजेटेरियन लोग जाने-अंजाने कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो कि या तो पूरी तरह नॉनवेज हैं या फिर वो नॉनवेज से बनी हैं। वेजेटेरियन और नॉन-वेजेटेरियन चीजों के बीच अंतर को लेकर कई भ्रम हैं। ऐसा माना जाता है कि वेजेटेरियन में मीट, पोल्ट्री और सीफूड जैसी चीजें शामिल हैं। इसी श्रेणी में वेगन भी है, जो लोग वेगन होते हैं, वो इन चीजों के साथ-साथ किसी भी तरह के एनिमल प्रोडक्ट नहीं खाते हैं। इसका मतलब है कि वो शहद या दूध जैसी चीजें भी नहीं खाते हैं। खैर, खाने की कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें वेजेटेरियन माना जाता है लेकिन इन्हें लेकर लोगों में भ्रम है कि क्या वाकई ये चीजें वेज हैं या नॉन-वेज। चलिए जानते हैं वो चीजें क्या-क्या हैं।
2 / 9
1) वॉर्सेस्टरशायर सॉस: इस सॉस में ऐन्चोवी का रस मिलाया जता है। यह नमकीन स्वाद की छोटी मछली होती है। हालांकि, इन दिनों आपको वेगन वॉर्सेस्टरशायर सॉस भी मिलता है। अगली बार खरीदने से पहले सामग्री पढ़ें।
3 / 9
2) शराब: शराब सिर्फ नॉनवेज ही नहीं बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी कई मायनों में हानिकारक होती है। शराब को साफ करने के लिए इजिनग्लास का इस्तेमाल किया जाता है जो फिश ब्लेडर से बनता है।
4 / 9
3) जेली: इसमें जिलेटिन होता है और जब तक आप किसी अन्य विकल्प का उपयोग नहीं करते हैं, जेली नॉन-वेज है। जिलेटिन कार्टिलेज और जानवरों की हड्डियों को उबालकर तैयार किया जाता है, इसलिए, एक पशु उत्पाद है। खरीदने से पहले सामग्री की जांच करें क्योंकि कुछ जेली वेजिटेबल स्टार्च से बने होते हैं।
5 / 9
4) मार्शमॉल्स: अगर आप वेजेटेरियन हैं, तो इससे आपको निराशा हो सकती है। इसमें जिलेटिन होता है, जो जानवरों से प्राप्त होता है।
6 / 9
5) प्रोसेस्ड शुगर: कुछ शुगर में ब्लीच का यूज किया जाता है जिससे उसे अधिक सफेद बनाया जा सके हालांकि कुछ शुगर में बोन चार का भी यूज किया जाता है। यह जानवरों की हड्डियों से बना होता है।
7 / 9
6) गमी कैंडीज: मार्शमॉल्स की तरह, आपका पसंदीदा गमी कैंडीज भी जिलेटिन से बने होते हैं।
8 / 9
7) पर्मिजिआनो रेगेनिआ चीज़: यह चीज़ एक एंजाइम से बना है जो जानवरों के पेट में मौजूद है जिसे रेननेट या चिमोसिन कहा जाता है। एक और प्रकार का पनीर है जिसे पर्मनेस कहा जाता है। यह गाय के पेट के अंदरूनी अंगों से बना होता है।
9 / 9
8) सूप: शाकाहारी लोगों का अक्सर पसंदीदा फूड होता है सूप। रेस्टोरेंट्स में बनने वाले लजीज सूप में जिन सॉसेज का इस्तेमाल किया जाता है वो मछली से पाए जाने वाले उत्पादों से बनता है। इसलिए अगर आगे से आप सूप पीने जाएं तो इस बात की जानकारी ले लें।
टॅग्स :सावनभगवान शिवहेल्थी फूडफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम