लाइव न्यूज़ :

खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती हैं ये 8 चीजें, असल में पंहुचाती हैं शरीर को नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2019 07:16 IST

Open in App
1 / 9
शरीर के बेहतर कामकाज के लिए बेहतर खानपान बहुत जरूरी है। खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और आप स्वस्थ जीवन जी पाते हैं। आजकल खानपान से जुड़ीं गलत आदतों और गलत चयन से लोग तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खाने की कुछ चीजें ऐसी हैं, जो स्वाद में तो लाजवाब होती हैं लेकिन वो शरीर में जहर घोलने का काम करती हैं।एक्सपर्ट मानते हैं कि खाने-पीने की कुछ चीजें धीरे-धीरे लोगों के शरीर को खोखला कर रही हैं। मजे की बात यह है कि लोग इन चीजों को खूब शौक से खा रहे हैं। आयुर्वेद में भी इन चीजों को सेहत के लिए खतरनाक बताया गया है।
2 / 9
1) फास्ट फूड: वर्तमान समय में युवाओं का फास्ट फूड के प्रति लगाव देखने को बनता है। इन्हें घर की अपेक्षा बाहर रेस्टोरेंट में खाना पसंद है।फास्ट फूड में प्रिजर्वेटिव और मोनो सोडियम ग्लूटामेट नामक तत्व पाए जाते हैं जिससे लिवर और किडनी को खतरा पहुंच सकता है और तो और इससे कैंसर होने की संभावना भी बनी रहती है।
3 / 9
2) चीनी: हर रोज चाय, कॉफी, शरबत के माध्यम से हम दिन भर में शक्कर का सेवन बहुत अधिक मात्रा में कर लेते हैं। हालांकि चीनी के अधिक सेवन से शरीर को बहुत नुकसान पहुंचता है।
4 / 9
3) नमक: नमक हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक है, लेकिन इसे अधिक मात्रा में लेने से ब्लड प्रेशर हाई होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही जैसा कि हम जानते हैं कि नमक में सोडियम की मात्रा अधिक होती है जिससे कैंसर और ओस्टियोपोरोसिस होने का डर लगा रहता है।
5 / 9
4) मैदा: आटे से जब मैदा बनाया जाता है तो इस प्रक्रिया में उसमें मौजूद कई सारे फाइबर्स और विटामिन्स छन जाते हैं। मैदा शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाता है। इसे हर रोज खाने से बचना चाहिए।
6 / 9
5) मशरूम: मशरूम में कार्सिनोजेनिक कंपाउड्स मौजूद होने के चलते इसे खाने से कैंसर होने का खतरा बना रहता है इसलिए जब भी इसे खाए तो पहले इसे अच्छे से उबाल लें जिससे इसके विषैले तत्व पहले ही निकल जाए और हमें केवल पोषक तत्व ही मिले।
7 / 9
6) फ्रोजन फूड: फ्रोजन फूड में कई सारे आर्टिफिशियल कलर्स और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं जिससे से हार्ट अटैक और कैंसर होने की संभावना बनी रहती है।
8 / 9
7) कोल्ड ड्रिंक्स: कोल्ड ड्रिंक्स में फास्फोरिक एसिड की मात्रा अधिक होने के चलते हम इसे पीते हैं तो दिमाग की शक्तियां कम होने लगती हैं। इससे दिल से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा भी बना रहता है।
9 / 9
8) अंकुरित आलू: अंकुरित आलू में ग्लाइकोअल्केलाईड्स होता है। इन्हें गलती से भी नहीं खाना चाहिए। इन्हें माइग्रेन की समस्या हो सकती है और डायरिया होने का खतरा भी बना रहता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब