लाइव न्यूज़ :

डायबिटीज से घबराने की नहीं है जरुरत, अपनी रसोई में रखी इन 5 चीजों के सेवन से कर सकते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल

By संदीप दाहिमा | Updated: September 4, 2019 07:04 IST

Open in App
1 / 7
दिल्ली के विख्यात हृदयरोग विशेषज्ञ डॉक्टर जेसी मोहन के अनुसार, भारत में लगभग 7.5 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित है। शरीर में शुगर लेवल बढ़ने से और शरीर में इंसुलिन के कम उत्पादन के कारण यह बीमारी होती है। अब सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि युवा, बच्चे और गर्भवती महिलाएं भी तेजी से डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं।
2 / 7
डॉक्कटर का कहना है कि भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मौजूदा स्थिति में लगभग 7.5 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि डायबिटीज से पीड़ित 70 लाख लोगों के 'हार्ट फेलियर' मतलब हृदय की पंपिंग क्रिया कमजोर है।
3 / 7
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए आपको अपनी डाइट में हल्दी के सेवन बढ़ाना चाहिए। इससे आपको बहुत ही फायदा मिलेगा। करक्यूमिन हल्दी में सक्रिय घटक है, जो टाइप 2 डायबिटीज को रोकने में मदद कर सकते हैं।
4 / 7
आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, मधुमेह या डायबिटज को कंट्रोल करने के लिए के निश्चित रूप से आपके घर में मेथी दाना होना चाहिए। इसके लिए आप मेथी अंकुरित मेथी का सेवन कर सकते हैं या सुबह में खाली पेट मेथी का पानी पी सकते हैं। इससे शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है और इंसुलिन की मात्रा बढ़ सकती है। कुछ अध्ययन में डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर को कम करने की बीज की क्षमता पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
5 / 7
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कड़वी चीजें बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। कड़वा करेला डायबिटीज में अमृत की तरह होता है। इसके अलावा आंवला और एलोवेरा जैसी कड़वी और आयुर्वेदिक चीजों को डायबिटीज कंट्रोल करने में प्रभावी पाया गया है।
6 / 7
एक्सपर्ट मानते हैं कि गेंहू और चने के आटे की मिक्‍स रोटी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। चने के आटे में ग्लिसेमिक इंडेक्स 70 होता है जबकि गेहूं के आटे में 100 के करीब होता है इसलिए चने के आटे का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा नियंत्रित रहती है।
7 / 7
एक अध्ययन के अनुसार,बेरी जैसे फलों को ब्लड में शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि ऐसे लोगों को इन फलों का खूब सेवन करना चाहिए। इसके अलावा बेरी इंसुलिन सेंस्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करते समय अपना काम ठीक से करने में मदद करता है।
टॅग्स :डायबिटीजहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब