लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भिगोकर खाएं किशमिश, इन 8 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, इम्यूनिटी होगी मजबूत

By संदीप दाहिमा | Updated: June 24, 2020 06:15 IST

Open in App
1 / 8
आजकल कब्ज की समस्या एक आम समस्या बन गई है। ज्यादातर लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में रोजाना सुबह भीगी हुई किशमिश खाने से कब्ज से राहत मिल सकती है। इसका कारण यह है कि यह फाइबर के एक बड़ा स्रोत है।
2 / 8
मुलायम सी दिखने वाली किशमिश हड्डियों को भी मजबूत बनाने में सक्षम होती है। ऐसे में अगर आप जोड़ों के दर्द, घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं तो आपके लिए किशमिश का सेवन करना काफी लाभदायक रहेगा।
3 / 8
किशमिश हड्डियों को मजबूत ही नहीं करती है बल्कि इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी कंपलेक्स और सेलेनियम शरीर में होने वाले गुप्त रोगों, कमजोर लीवर और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसके लिए अगर आप किशमिश को रात में पानी में भिगोकर रखें और सुबह उस पानी का सेवन करें तो काफी लाभ नजर आएगा।
4 / 8
किशमिश में आयरन और विटामिन बी कंपलेक्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से किशमिश का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी को आसानी से दूर किया जा सकता है। एनिमिया के मरीजों को किशमिश का सेवन करना काफी लाभदायक होता है।
5 / 8
किशमिश में विटामिन बी कंपलेक्स, सेलेनियम, आयरन के अलावा कई सारे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए प्रतिदिन पांच किशमिश खाना फायदेमंद होता है।
6 / 8
अगर आप पाचन तंत्र की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको सुबह खाली पेट 4-5 भीगे हुए किशमिश का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होगा। इसमें फाइबर की मात्रा होने के कारण या पाचन को दुरुस्त करता है।
7 / 8
किशमिश में फाइबर के साथ और भी कई अन्य तत्व मौजूद होते हैं जो कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करते हैं और दिल की बीमारियों से भी बचाव करते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। इसमे पाए जाने वाला पोटैशियम तत्व हाइपरटेंशन से बचाव करता है।
8 / 8
किशमिश को भिगोकर खाने और इसका पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। यह विटामिन सी का बेहतर स्रोत है।
टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब