लाइव न्यूज़ :

स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए खाएं ये सब्जी, विटामिन, मिनरल्स, पोटेशियम और मैग्नीशियम से है भरपूर

By संदीप दाहिमा | Updated: February 1, 2022 12:37 IST

Open in App
1 / 7
इस सब्जी का नाम कमल ककड़ी है। इसके नाम से ही पता चलता है की ये कमल का ही एक अंग है और ककड़ी की तरह लंबा होता है। इसकी जड़ें पानी के अंदर और फूल और पत्ते पानी के ऊपर होते है। इस सब्जी को सिर्फ खाने में ही नहीं, बल्कि औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसमें विटामिन, मिनरल, पोटैसियम, मैग्नेशियम, थाइमिन जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी है।
2 / 7
नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको खून की कमी से बचने, हड्डियों को मजबूत बनाने, पेट को दुरुस्त रखने, इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने, ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने आदि में सहायता मिलती है। चलिए जानते हैं इसे खाने से और क्या-क्या फायदे होते हैं।
3 / 7
अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है। आंखों और बालों के लिए भी ये कारगर साबित हो सकती है।
4 / 7
इस सब्जी को मूत्रवर्धक के रूप में जाना जाता है। अगर आपको पेशाब रुकने की समस्या है, तो आपको इस सब्जी का सेवन करना चाहिए। इसके रस में शक्कर मिलाकर सेवन करने से बहुत जल्द ही इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
5 / 7
जो लोग अपने वजन से परेशान है और वो अपना वजन कम करना चाहते है तो उन्हें तो अवश्य ही कमलककड़ी का सेवन करना ही चाहिए। इसमें कम कैलोरी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिस वजह से वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।
6 / 7
कमल ककड़ी का सेवन कैंसर का खतरा कम करने में भी यह मदद कर सकता है। कमल ककड़ी में मौजूद बायोटिक फाइटोकेमिकल्स को औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। ये कंपाउंड पेट में कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद कर सकते हैं।
7 / 7
कमल ककड़ी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि कमल ककड़ी का उपयोग इन्फ्लेमेशन को कम करने में प्रभावशाली साबित हो सकता है। इसलिए, कहा जा सकता है कि कमल ककड़ी के फायदे सूजन को कम करने में भी मिल सकते हैं।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार