लाइव न्यूज़ :

शहतूत खाने के इन 6 आश्चर्यजनक फायदों को जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2019 07:21 IST

Open in App
1 / 7
आयुर्वेद के अनुसार, शहतूत में पाचन क्रिया दुरुस्त करने, कोलेस्ट्रॉल कम करने, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने, कैंसर का खतरा कम करने, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने, खून की कमी से बचाने, दिल को स्वस्थ रखने, आंखों के रौशनी बढ़ाने, दिमाग तेज करने, इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनाने, हड्डियों को मजबूत करने, फ्लू से बचाने, लीवर को साफ करने, त्वचा रोगों से बचाने आदि की क्षमता है। चलिए जानते हैं कि इससे आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं-
2 / 7
1) पाचन समस्या दूर करने में सहायक: इसमें फाइबर उपस्थित होता है जो हमारी पाचन क्रिया को सुचारू बनाने में काफी उपयोगी होता है। यह औषधीय गुणों से युक्त होता है। इसलिए शहतूत के सेवन से पाचन क्रिया एकदम स्वस्थ रहती है। साथ हीं साथ कब्ज, पेट फूलना और पेट की मरोड़ जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती है।
3 / 7
2) कैंसर से बचाने में मददगार: शहतूत में विटामिन ए, विटामिन सी एवं एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ साथ और भी अनेक ऑर्गेनिक कंपाउंड्स मौजूद होते हैं, जो कैंसर पैदा करने वाले कोशिकाओं को पनपने से रोकते हैं। इस तरह यह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से हमारी रक्षा भी करता है। शहतूत में पाए जाने वाले रेजवर्टेरोल के बारे में माना जाता है कि यह शरीर में फैली विषाक्तता को साफ करके संक्रमित चीजों को बाहर निकालता है, यानी हमारे शरीर को डीटॉक्सिफाई भी करता है।
4 / 7
3) खून बनाने में सहायक: शहतूत में पर्याप्त मात्रा में आयरन मौजूद होता है, जो कि शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है। इसलिए यह हमारे शरीर में खून बढ़ाने में भी मदद करता है। इस तरह यह शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का भी काम करता है।
5 / 7
4) आंखों की रौशनी बढ़ाता है: इसमें विटामिन ए पाया जाता है, इसलिए यह हमारी आंखों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसके सेवन से आंखों की ज्योति बढ़ती है। साथ हीं साथ यह नेत्र संबंधी रोग जैसे मोतियाबिंद एवं रेटिना डैमेज आदि को भी रोकता है।
6 / 7
5) डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक: यह शरीर से खराब कोलेस्टेरॉल को कम करने में मदद करता है। इस प्रकार यह दिल की बीमारी से भी बचाता है। केवल इतना ही नहीं, ये डायबिटीज के रोगियों के लिए भी काफी लाभदायक होता है। विशेषकर सफेद वाले शहतूत के सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी कम होता है, जिससे डायबिटीज में लाभ होता है।
7 / 7
6) हड्डियों को बनाता है मजबूत: इसमें कैल्शियम, विटामिन के एवं आयरन के साथ साथ फास्फोरस और मैग्निशियम जैसे तत्व भी उपस्थित होते हैं, जो हमारी हड्डियों के लिए बहुत हीं जरूरी होता है, इसलिए इसका सेवन हड्डियों को भी मजबूत बनाने में काफी लाभदायक होता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब