लाइव न्यूज़ :

इम्युनिटी सिस्टम को बनाएं मजबूत, रोज खाएं ये 8 चीजें, कमजोरी होगी दूर शरीर बनेगा ताकतवर

By संदीप दाहिमा | Updated: October 13, 2021 07:09 IST

Open in App
1 / 8
लहसुन- यह एक शक्तिशाली एंटी-वायरल फूड है। इसे आप कच्चा, मैश करके या सूप में डालकर खा सकते हैं। कटा हुआ कच्चा लहसुन को एक चम्मच कच्चे शहद के साथ मिलाकर खाएं और साथ में एक लौंग का भी सेवन करें। इस मिश्रण को कम से दो से तीन दिनों तक लें। यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने का एक शानदार तरीका है।
2 / 8
चक्र फूल- फूल के आकार के इस मसाले में शिमिक एसिड होता है, जिसका उपयोग टैमीफ्लू के उत्पादन में किया जाता है। इसका इस्तेमाल इन्फ्लूएंजा वायरस के लिए किया जाता है। यह एक एंटी-वायरल के रूप में सुपर फूड है। आप इसे पानी में उबालकर या चाय के साथ पकाकर पी सकते हैं।
3 / 8
अदरक में इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के सभी गुण होते हैं। आप इसका ज्यादा फायदा लेने के लिए इसे मैश्ड करके चक्र फूल और शहद के साथ खा सकते हैं। इस मिश्रण को कम से कम तीन दिन तक लें।
4 / 8
आप अपने भोजन को शुद्ध कोल्ड-प्रेस्ड कोकोनट ऑयल में पका सकते हैं या इसे कच्चा भी खा सकते हैं। इसमें मौजूद लौरिक एसिड और कैप्रेट्रिक एसिड वायरल के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने का काम करते हैं।
5 / 8
मूंगफली, पिस्ता, अंगूर, ब्लूबेरी, क्रैनबेरी, स्ट्रॉबेरी, और यहां तक कि कोको और डार्क चॉकलेट जैसेपदार्थ रेस्वेराट्रोल का भंडार होते हैं। यह एक ऐसा तत्व है, जो फंगल संक्रमण, पराबैंगनी विकिरण, तनाव और चोट से लड़ने में मददगार होता है।
6 / 8
विटामिन-सी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे आंवला, लाल मिर्च, पीली मिर्च, संतरा, नींबू, ब्लूबेरी इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करती हैं। अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो आपको इन चीजों का सेवन शुरू कर देना चाहिए।
7 / 8
अजवायन, तुलसी के पत्ते - एंटी-वायरल जड़ी बूटी जैसे कि अजवायन और तुलसी के पत्ते इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए बेहतर है। इनका श्वसन संबंधी स्वास्थ्य के लिए चाय या करी में इस्तेमाल किया जा सकता है।
8 / 8
इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करने के लिए आप रोजाना सूप का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको शकरकंद, लहसुन और हरा प्याज चाहिए। इन सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाकर सूप बनाएं। यह सूप सर्दी, फ्लू और वायरल के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब