लाइव न्यूज़ :

इम्यूनिटी बढ़ाने वाले 8 फूड, बढ़ती उम्र और बीमारियों से लड़ने में मिलेगी मदद

By संदीप दाहिमा | Updated: November 11, 2021 12:42 IST

Open in App
1 / 8
खट्टे फल- इस उम्र में आपको संतरा, अंगूर, नींबू जैसे फलों का सेवन करना चाहिए। एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर खट्टे फल इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इन चीजों का सेवन करने से वजन कम होता है और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।
2 / 8
ब्रोकोली विटामिन के भंडार है। इससे आपको अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और बीमारियों से लड़ने के लिए इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है। बीन्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर की मांसपेशियों के निर्माण में सहायक है। इसके अलावा बीन्स में फाइबर होता है जो शरीर को अन्य खाद्य पदार्थों को पचाने में मदद करता है।
3 / 8
सैमन और ट्राउट जैसी ऑयली मछली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ये शरीर में आवश्यक हॉर्मोन को बनाने में मदद करते हैं। यह दिमाग, हृदय के लिए अच्छा होता है। ऑयली मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा होती है।
4 / 8
यदि आप ताजा लहसुन नहीं खाते हैं, तो आप लगातार जोखिम में हैं। लहसुन हानिकारक सूक्ष्मजीवों को मारने में मदद करता है और आपके शरीर को सभी हेल्मिंटों से साफ रखता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली में भी सुधार करता है।
5 / 8
नट्स पेट भरने वाले स्नैक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है जो वजन घटाने में मदद करता है। नट्स में हाई प्रोटीन और फाइबर के गुण होते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।
6 / 8
शहद का उपयोग 5,000 वर्षों से अधिक समय से दवा में किया जा रहा है। यह बहुत सी समस्याओं के लिए एक प्राकृतिक उपचार उपाय है। शहद को एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। इसके अतिरिक्त, कुछ लोग कॉस्मेटिक उद्देश्यों के लिए भी इसका उपयोग करते हैं।
7 / 8
चीया सीड में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है। चीया सीड प्लांट बेस्ड प्रोटीन है। इसका सेवन करने से पेट भरा हुआ लगता है और भूख पर नियंत्रण रहता है। आप चाहें तो चीया सीड को ओटमील के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
8 / 8
उम्र बढ़ने से शरीर में विटामिन डी और आयरन की कमी होने लगती है। अंडे में इन दोनों पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा प्रोटीन से भरपूर अंडा हृदय रोग, कोलेस्ट्रोल और मोटापे को कम करने में मदद करता है। अंडे में कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा कम होती है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार