लाइव न्यूज़ :

शारीरिक ताकत बढ़ाने के घरेलू उपाय, खाएं ये 7 चीजें, खून की कमी और कमजोरी होगी दूर

By संदीप दाहिमा | Updated: September 8, 2022 13:47 IST

Open in App
1 / 7
मोटापे और अत्यधिक चर्बी को कम करने के लिए आप रोजाना अंकुरित मूंग का सेवन जरूर करें क्योंकि इसके सेवन से मोटापा कम हो जाता है और अत्यधिक चर्बी खत्म हो जाती है। अगर आप अपने शरीर को ताकतवर बनाना चाहते हैं तो भी आप इस चीज का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसके सेवन से शरीर भी ताकतवर बनता है और कमजोरी भी दूर हो जाती है।
2 / 7
भीगे बादाम हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, यह बात तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि भीगे चने भीगे बादाम से भी ज्‍यादा फायदेमंद होते है, भीगे चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, फैट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन व विटामिन्स पाए जाते हैं। इसे खाने से बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है, खून साफ होता है और यह दिमाग भी तेज करता है।
3 / 7
अगर आप कमजोरी से जूझ रहे हैं और उसे दूर करना चाहते हैं तो आपको रिजाना किशमिश का सेवन करना चाहिए। क्योंकि किशमिश में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं। इसके सेवन से शारीरिक कमजोरी की समस्या ठीक हो सकती है और शरीर ताकतवर बन जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत हो जाता है और शरीर में खून भी तेजी से बढ़ने लगता है।
4 / 7
ये सुपरफूड न केवल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, बल्कि यह सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है। ऊर्जा बढ़ाने के लिए आपको इसका सेवन शहद के साथ करना चाहिए। इसमें डोपामाइन और एड्रेनालाईन लेवल को बढ़ाने की क्षमता होती है जिससे रक्त के प्रवाह में सुधार होता है।
5 / 7
इस प्रभावी औषधीय जड़ी-बूटी का पुरुषों में यौन समस्याओं का इलाज करने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं उपयोग किया जाता है। इसे अंगों की ताकत बढ़ाने और पुरुषों में स्टेमिना और कंट्रोल बढ़ाने के लिए जाना जाता है। आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर लें और इसे दूध में मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में दो बार पियें, ऐसा करने से शीघ्रपतन की समस्या से राहत मिल सकती है।
6 / 7
आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि शिलाजीत एक आयुर्वेदिक चीज है और इसके सेवन से शरीर को पोषण मिलता है और जरूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। इसका सेवन करने से थकान और कमजोरी की समस्या दूर हो सकती है आपका शरीर ताकतवर बन सकता है। शिलाजीत आपको आसपास के जनरल स्टोर में मिल जाएगी और आपको इसका सेवन हफ्ते में बस एकबार करना है लेकिन डॉक्टर की सलाह पर।
7 / 7
अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और कई अन्य प्रकार के तत्व होते हैं जो पुरुषों के शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं। यदि कोई पुरुष सिर्फ दो अंडे रोज खाता है तो उसके शरीर को नियमित रूप से प्रोटीन और कैल्शियम मिलता रहता है और उसका शरीर हमेशा मजबूत और ताकतवर बना रहता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार