लाइव न्यूज़ :

किडनी की पथरी होने के लक्षण और कारण ? जानिये कैसे करें बचाव

By संदीप दाहिमा | Updated: June 15, 2021 07:07 IST

Open in App
1 / 5
किडनी की पथरी होने के लक्षण : किडनी की पथरी होने पर आप पेट, पीठ, या कमर में अत्यधिक दर्द महसूस कर सकते हैं। ऐसा तब होता है जब पथरी हिलने लगती है और किडनी में दबाव बनाने वाले संकीर्ण पेशाब की नली में अटक जाती है। जैसे ही पत्थर हिलता है, तो यह दर्द पीठ से कमर तक जा सकता है। इसके अलावा पेशाब का रंग बदलना, बुखार और ठंड लगना, मतली और उल्टी होना, बहुत ज्यादा थकान महसूस होना आदि भी इसके लक्षण हैं।
2 / 5
किडनी की पथरी के कारण : कम पानी पीना, गर्मियों के दिनों में आपको 3 से 4 लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए। गर्मियों में लोग अक्सर इतना पानी पी भी लेते हैं पर सर्दियों के दिन में लोग पानी नहीं पीते या बहुत कम पीते हैं। जब शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा नहीं होती तो किडनी की अच्छी तरह सफाई नहीं हो पाती।
3 / 5
यह देखा गया है कि जिन लोगों में चाय कॉफी पीने की आदत ज्यादा होती है। उन्हें पथरी की समस्या होने की संभावना ज्यादा रहती है। चाय और कॉफी में ऑक्सालेट की मात्रा ज्यादा होती है और यह पथरी बनाने में मदद करता है। आपको चाय-कॉफी कम से कम पीनी चाहिए और उसकी जगह पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहए।
4 / 5
आज के समय में फास्ट फूड का चलन बढ़ गया है, युवा स्वाद की ओर बढ़ रहे हैं और केमिकल-मसालेदार भरा खाना खा रहे हैं जो लंबे समय में उनकी हेल्थ को खराब कर रहा है। ज्यादा नमक मसाले वाला खाना सबसे पहले उनकी किडनी को नुकसान पहुंचाता है और उनकी किडनी में पथरी का कारण बनता है। इसलिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप कम से कम फास्ट फूड का सेवन करें। घर का खाना आपके लिए सबसे बेस्ट है और घर के खाने से सेहतमंद और कुछ भी नहीं हो सकता।
5 / 5
युवाओं और बच्चों में पैकेज्ड फूड का चलन भी बहुत ज्यादा बढ़ रहा है, पैकेज्ड फूड प्रोसेस करके बनाए जाते हैं जिनमें कई प्रकार के केमिकल, नमक और मसाले डाले जाते हैं। एक और प्रकार का नमक होता है जिसे अजीनो मोटो कहते हैं जो खाने का स्वाद तो बढ़ा देते हैं पर कैंसर कारक भी माना गया है। उसका इस्तेमाल इन पैकेट फूड में धड़ल्ले से हो रहा है और यह किडनी स्टोन बनाने का एक मुख्य कारण भी होता है इसलिए आपको पैकेज्ड फूड का सेवन कम से कम करना चाहिए या फिर पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए।
टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटडाइट टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब