लाइव न्यूज़ :

तनाव और चिंता दूर करने के घरेलू उपाय, रात में जरूर खाएं ये 5 चीजें

By संदीप दाहिमा | Updated: October 11, 2021 20:57 IST

Open in App
1 / 5
केले में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं। कार्बोहाइड्रेट्स ट्रिपटोफेन बनाने में मदद करता है जो दिमाग को अच्छी नींद दिलाता है। इसके अलावा केले में काफी मात्रा में मैग्नीशियम मौजूद होता है जो मसल्स और नसों को आराम दिलाता है। साथ ही केले में फाइबर मौजूद होता है जो आपकी नींद के लिए काफी लाभदायक साबित होता है।
2 / 5
दूध में प्रोटीन पाया जाता है जो वैज्ञानिक तौर पर ट्रिपटोफेन के ब्लॉक्स बनाते हैं और दूध इनसे भरपूर होता है। सोने से पहले दूध पीना काफी अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार दिन का अंत एक गिलास गर्म दूध से किया जाए तो यह बेहतर होगा। यह दिमाग को शांत करता है इतना ही नहीं दूध में बहुत सारा कैल्शियम भी मौजूद होता है जो अच्छी नींद लाने में मददगार होता है।
3 / 5
सोने से पहले शहद लेना भी नींद के लिए अच्छा माना जाता है। शहद का पॉजिटिव असर पूरे शरीर पर रहता है। शहद एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। शहद भी ट्रिपटोफेन के प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करता है।
4 / 5
बादाम अच्छे फैट, एमिनो एसिड और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। यह अच्छी नींद की तमन्ना को पूरा करने में मददगार होता है। अगर आपको नींद नहीं आ रही है तो बादाम अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इससे तेज नींद आने में मदद मिलती है और साथ ही नींद गहरी भी आती है। आप चाहे तो बादाम के साथ शहद का भी सेवन कर सकते हैं या फिर बादाम खा कर एक ग्लास दूध भी पी सकते हैं।
5 / 5
दलिया हमेशा एक अच्छा आहार के लिए जाना जाता है। यह हल्का और सुपाच्य होता है। इसलिए इसे पचाने में भी समस्या नहीं होती है। एक कटोरी दलिया रात के समय एक अच्छा मिल साबित हो सकता है। दूध, शहद, केले या बादाम के साथ दलिया रात के समय सेवन किया जा सकता है। यह हल्का होता है इसलिए इसे पचाने में आसानी होती है और पाचन शक्ति अपना काम आसानी से कर लेता है। शहद, दूध, केले या बादाम के साथ दलिया का सेवन करना नींद लाने का सबसे अच्छा विकल्प है। इससे नींद गहरी आती है।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब