लाइव न्यूज़ :

कब्ज के लक्षण और घरेलू उपचार : पेट से जुड़ी समस्या से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: November 16, 2021 12:45 IST

Open in App
1 / 9
मुख्यतः कब्ज के कारणों में असमय खाना खाना, रात में खाना खाने के तुरंत बाद सो जाना, कम पानी पीना, तली-गली सामग्री का ज्यादा सेवन करना, एक ही प्रकार का भोजन लगातार खाना, भोजन करने के बाद एक ही स्थान पर बैठे रहना और पेन किलर जैसी किसी दवाओं का अधिक सेवन करना शामिल हैं।
2 / 9
सुबह उठने के बाद पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पिएं। इससे पेट अच्छी तरह साफ होगा, और कब्ज की समस्या नहीं होगी।
3 / 9
प्रतिदिन रात में हरड़ के चूर्ण या त्रिफला को कुनकुने पानी के साथ पिएं। इससे कब्ज दूर हेगा, साथ ही पेट में गैस बनने की समस्या से भी निजात मिलेगी।
4 / 9
कब्ज के लिए शहद बहुत फायदेमंद है। रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर पिएं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
5 / 9
लगभग 8-10 ग्राम मुनक्के रात को पानी में भिगा दें। सुबह इसके बीज निकालकर दूध में उबाल कर खाएं, और दूध पी लें।। मुनक्के को रात में भिगो दें और सुबह उसका बीज निकाल लें और अच्छे से चबा-चबाकर खाएं।
6 / 9
अगर किसी को कब्ज के साथ जलन है तो एक चम्मच साबुत धनिया और सौंफ को रात में एक गिलास पानी में भिगो दें। इसे सुबह बासी मुंह पियें। ऐसा लगातार करने से आपको कब्ज से राहत मिल सकती है।
7 / 9
कब्ज के इलाज के लिए पपीता भी बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी होता है। दिन में एक बार पपीते का सेवन कब्ज दूर करता है। पका हुआ अमरूद भी इतना ही फायदेमंद हो सकता है।
8 / 9
अंजीर भी कब्ज से निजात दिलाता है। अंजीर को रात में भीगो दें और सुबह खाली पेट खा लें। हफ्ते भर तक ऐसा किया जाए तो कब्ज में राहत मिलती है। कब्ज की समस्या है तो मौसमी फल और सब्जियां भरपूर मात्रा में खाना चाहिए।
9 / 9
कब्ज से राहत पाने के लिए आपको दिनभर खूब पानी पीना चाहिए। वैसे तो हर व्यक्ति को आठ गिलास पानी पीना चाहिए लेकिन कब्ज के मरीजों को ज्यादा पानी पीना चाहिए। अधिक तलाभुना व मिर्च-मसालेदार खाने से परहेज करना चाहिए।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार