लाइव न्यूज़ :

बवासीर का अचूक इलाज : अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, बवासीर के मस्सों से मिलेगा आराम

By संदीप दाहिमा | Updated: January 23, 2022 19:23 IST

Open in App
1 / 8
मस्सों के बड़े होने पर गुदा में सूजन और चुभन सी महसूस होने लगती है। ऐसी स्थिति में मल विसर्जन करते समय काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। बवासीर के मस्से की बीमारी के दौरान गुदा के अंदर और गुदा के आसपास की जगह पर सूजन होती है।
2 / 8
जाहिर है यह सब कब्ज के कारण होती है और एक्सपर्ट इससे बचने के लिए बेहतर खानपान और फिजिकल एक्टिविटी की सलाह देती हैं। आपको अपने खाने-पीने में ज्यादा से ज्यादा फाइबर युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। जैसे- फल, सब्जियां, अनाज की जगह चोकर शामिल करनी चाहिए। इसके अलावा पानी और अन्य तरल पदार्थ भरपूर सेवन करना चाहिए।
3 / 8
हल्दी को कड़वी तोरई के रस में लेप बनाकर मस्सों पर लगाने से सब तरह के मस्से नष्ट हो जाते हैं। इसमें अगर नीम का तेल या कोई भी कड़वा तेल मिलाकर मस्सों पर लगाया जाए तो और भी जल्दी राहत मिलती है।
4 / 8
छोटी हरड़ के 2 से 5 ग्राम चूर्ण का नियमित सेवन करते रहने तथा बवासीर पर अरंडी का तेल लगाते रहने से काफी राहत मिलता है। यह आपको भार में पंसारी की दुकान में आसानी से मिल जाएगी।
5 / 8
नीम का तेल को बवासीर के मस्सों पर लगाने से एवं 4-5 बूंद प्रतिदिन पीने से भी काफी राहत मिलता है। यह आपको कहीं भी मिल सकता है।
6 / 8
छाछ या पतली दही में काला नमक और जीरा का पाउडर डालकर पीने से बवासीर के मस्सों से राहत मिलता है। इससे आपको कब्ज से राहत मिलती है और पेट साफ रहता है।
7 / 8
नीम के बीजों की गिरी को लेकर गुड़ के साथ एक गिरी प्रतिदिन सुबह खाली पेट 7 दिन तक चबाकर खाने से खूनी एवं बादी बवासीर नष्ट हो जाते हैं।
8 / 8
यह एक गंभीर समस्या है जिसको नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है। कई बार समस्या गंभीर होने पर यह उपाय काम नहीं करेंगे, इसलिए बेहतर है आप इन उपायों का इस्तेमाल इलाज के साथ करें।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडाइट टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब