सीने की जलन और गैस का इलाज, ये 8 उपाय दिलाएंगे एसिडिटी से छुटकारा
By संदीप दाहिमा | Updated: February 22, 2022 16:13 IST2022-02-22T16:05:23+5:302022-02-22T16:13:16+5:30

बेकिंग सोडा आपकी समस्या से मुक्त होने में मदद कर सकता है, इसके लिए आपको आधा चम्मच बेकिंग पाउडर और एक नींबू आधे गिलास गर्म पानी पीना होगा, ऐसा करने से जल्द ही जलन से छुटकारा होगा।

यदि आपको लगता है कि आप अधिक परेशान महसूस कर रहे हैं,अदरक के छोटे टुकड़े को मुंह में रखे। आप चाय में डालकर भी इसे पी सकते है।

केला एक बहुत ही गुणकारी फल माना जाता है, जो सीने की जलन को दूर करने में मदद करता है, इसलिए जब भी सीने में जलन की समस्या हो, तो आपको तुरंत केले का सेवन करना चाहिए। इससे आपके सीने की जलन खत्म हो जाएगी और आप जल्द ही राहत महसूस करेंगे।

तुलसी में केवल प्राकृतिक हीलिंग प्रोप होते हैं जो छाती की सृजन को हटाने में सहायक हो सकते हैं। आप सुबह तुलसी के पत्ते को चबाएंगे तो आपको बहुत फायदा होगा।

ठंडा दूध शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, साथ ही इसका सेवन सीने की जलन को दूर करता है। इसके लिए आप एक गिलास ठंडे दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर भी पी सकते हैं. इससे जल्द ही सीने में जलन की समस्या खत्म होती है।

दही का सेवन करने से पेट में जलन कम होती है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार दही में एंटासिड गुण पाया जाता है, जो पेट में जलन और एसिडिटी से आराम दिलाने में मदद करता है।

आप ये कर सकते हैं कि जितना हो सके पानी पीएं। दिन भर में कम पानी का सेवन करना भी रात में आपकी तकलीफ को बढ़ा सकता है। इसलिए खाने को ठीक से पचाने के लिए और शरीर में गए पोषक तत्वों को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।

सौंफ एक एंटीस्पास्मोडिक जड़ी बूटी है, जो भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ अपच को भी ठीक कर सकती है। साथ ही पेट की ऐंठन, मतली और सूजन जैसी अन्य जठरांत्र संबंधी समस्याओं को शांत कर सकती है। सौंफ के बीज 1/2 चम्मच को पानी में डालें और इसे पीने से पहले 10 मिनट तक उबालने दें। अन्य विकल्प भोजन के बाद सौंफ के बीज को चबाना भी है।

















