कुलथी की दाल नहीं है किसी वरदान से कम, पथरी को जड़ से खत्म करेंगी ये 4 चीजें, तुरंत करें डाइट में शामिल

By संदीप दाहिमा | Updated: March 4, 2022 06:40 IST2022-03-04T06:40:50+5:302022-03-04T06:40:50+5:30

Next

कुल्थी की दाल खाकर भी अपनी पथरी का इलाज कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच कुल्थी लेकर उसे 1 ग्लास पानी में उबाल लें। जब पानी 50 ग्राम रह जाए तो उसे छान कर पी लें। इससे आप की पथरी को आकार धीरे-धीरे का होता है और यह पेशाब के रास्ते अपने-आप निकल जाता है।

मूली के पत्तों के रस का सेवन करके भी पथरी की समस्या को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए मूली के पत्तों का 100 ग्राम रस दिन में 2 से 3 बार पियें। और साथ ही प्रतिदिन सलाद में मूली का सेवन करें।

पथरी निकालने के लिए पुदीने की ताजी या सूखी पत्तियों को पानी में उबाल लें। गुनगुना होने के बाद उन्हें छान लें और पानी में शहद मिलाकर पी लें। कुछ ही दिनों में पथरी की आपकी समस्या दूर होने लगेगी।

पित्त की पथरी के लिए आप सेब के सिरके या जूस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये पथरी को गलाने का काम करते हैं और साथ ही शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करते हैं। इसके लिए रोजाना दिन में 2 बार 1 ग्लास सेब के जूस में 1 चम्मच सेब का सिरका डालकर पिएं।