दुबलेपन से छुटकारा कैसे पाएं? डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें, तेजी से बढ़ेगा वजन

By संदीप दाहिमा | Updated: February 4, 2022 15:52 IST2022-02-04T15:48:58+5:302022-02-04T15:52:57+5:30

Next

जीरा हर घर के किचन में आसानी मिल सकता है। ये बहुत ही सामान्य मसाला है। जिसके इस्तेमाल से आप दाल में सब्जियों में छौकां भी लगाते हैं। जीरे का इस्तेमाल भी एक औषधी के तौर पर किया जाता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत भी करता है, साथ ही पाचन के लिए भी फायदेमंद हो जाता है। ये भूख लगने के लिए भी कारगर है।

शतावरी- परंपरागत तरीके से इसका इस्तेमाल स्त्री रोग में किया जाता है। लेकिन इसके साथ ही इसका इस्तेमाल भी वजन बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह जड़ी-बूटी भूख बढ़ाने के लिए कारगर है। साथ ही इसके सेवन से थकान और तनाव भी दूर रहता है। ये शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है आप चाहे तो इसका इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं।

सौंफ में भूख बढ़ाने वाले गुण मौजूद होते हैं। यह एनोरेक्सिया यानी भूख न लगने वाली समस्या को भी दूर करने में भी कारगार होते हैं। साथ ही ये आपकी भूख को बढ़ाता है। सौंफ को आप अपनी भोजन में शामिल कर सकते हैं। या फिर ऐसे ही चबाकर खा सकते हैं। ज्यादातर लोगों को ये खाने के बाद दिया जाता है। आप किसी होटेल में खाना खाने जाते हैं तो सौंफ आखिर में दिया जाता है। यह माउथ फ्रेस के तौर पर भी काम करता है।

सफेद मुसली आपके शरीर की स्ट्रेंथ को बढ़ाती है। अगर आप कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो सफेद मुसली आपके लिए कारगार है ये कमजोरी को कम करने में मददगार साबित होगी। इसे तनाव और अवसाद को कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है जो प्राकृतिक तरीके से अवसाद को कम करता है। ऐसा होता ही है कि तनाव के कारण भूख न लगे इसलिए आप सफेद मुसली का इस्तेमाल कर सकते है और अपने वजन को बढ़ा सकते हैं।