शरीर में आयरन की कमी के 5 संकेत और लक्षण, खाएं ये 10 चीजें आयरन की कमी होगी दूर
By संदीप दाहिमा | Updated: February 16, 2022 20:33 IST2022-02-16T20:12:48+5:302022-02-16T20:33:20+5:30

आयरन की कमी के कारण मुंह पर नजर वाले लक्षणों में जीभ का फूलना, दर्द होना, पीला दिखना और अजीब तरह से चिकना महसूस होना शामिल शामिल है। आयरन की कमी में कम हीमोग्लोबिन जीभ के पीला होने का कारण बन सकता है, जबकि मायोग्लोबिन का लेवल कम होने से जीभ में जलन, चिकनी और सूजन पौदा हो सकती है।

आयरन की कमी के संकेत मुंह के बाहर भी दिख सकते हैं। इनमें मुंह का सूखना, मुंह के किनारों में लाल दरारे और माउथ अल्सर शामिल हैं।

खून की कमी दूर करने के लिए आपको अपने खाने में शेलफिश मछली, पालक, कलेजी, लाल मांस, कद्दू के बीज, किनोआ, ब्रोकोली, टोफू, डार्क चॉकलेट आयर मछली आदि का सेवन करना चाहिए।

अगर आपको ऊपर बताये गए लक्षण महसूस होते हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए, अगर लाल रक्त कोशिका की संख्या कम है, तो आपके शरीर से गायब होने वाले आयरन को बदलने के लिए आपको आयरन की गोलियां दी जाएंगी।

आयरन की कमी के सबसे आम लक्षण थकान और ऊर्जा की कमी है। लेकिन कुछ मामलों में इसकी कमी के लक्षण मुंह के अंदर या आसपास नजर आ सकते हैं।

















