Home Remedies: डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज

By संदीप दाहिमा | Updated: August 26, 2022 15:59 IST2022-08-26T15:56:14+5:302022-08-26T15:59:24+5:30

Next

ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए डायबिटीज के मरीजों को प्रतिदिन अलसी का सेवन किसी न किसी रूप में करना फायदेमंद होता है।

ब्लड लेवल को मेंटेन करने के लिए, फाइबर वाले फूड खाने चाहिए ये ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में मददगार होता है। यह आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है और वजन बढ़ने से भी रोकता है।

ब्रोकली शुगर के मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है, ब्रोकली का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है।

आसानी से मिल जाने वाला आंवला स्वास्थ्य संबंधी कई लाभों का भंडार है। इंडियन जर्नल ऑफ फार्माकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार - आंवला कोलेस्ट्रॉल को कम करने के अलावा एथेरोस्क्लेरोसिस से सुरक्षा के लाभ भी प्रदान करता है। आंवले के रोजाना सेवन से न केवल खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है बल्कि ऑक्सीकरण से होने वाले नुकसान को भी कम करता है।

मेथी एक आम भारतीय मसाला है जिसका इस्तेमाल करी और अन्य दालों में किया जाता है, लेकिन जाहिर तौर पर इसका इस्तेमाल खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए भी किया जा सकता है। मेथी में उच्च फाइबर सामग्री होती है और यह कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। ये बीज ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकते हैं।