लाइव न्यूज़ :

सुबह की इस गलती से होती है पेट में गैस और एसिडिटी, अपनाएं ये उपाय तुरंत मिलेगा आराम, सीने की जलन होगी शांत

By संदीप दाहिमा | Updated: February 28, 2022 16:06 IST

Open in App
1 / 6
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनकी सुबह आंख बिना कॉफ़ी और चाय के साथ ही खुलती है लेकिन खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी हो सकती है। साथ ही इसके पीने से खट्टी डकारें आती है। जिन लोगों को इसकी आदत होती है, उनको इसके साथ बिस्कुट जरूर खानी चाहिए। सुबह के समय खाली पेट चाय या ग्रीन टी पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। चाय में मौजूद कैफीन से एसिड बढ़ता है, पाचन तंत्र की समस्या पैदा होने की आशंका रहती है।
2 / 6
सुबह की शुरुआत संतरा, नींबू, अमरूद, टमाटर आदि के खाने से नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इन चीजों में एसिड की मात्रा अधिक पाई जाती है। ज्यादा एसिडिटी होने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है। साथ ही पथरी होने की संभावना रहती है। खट्टी चीजों में दही भी आता है। दही शरीर के लिए लाभकारी है, लेकिन अगर खाली पेट खाने से मरोड़ उठ सकती है और दर्द भी हो सकता है।
3 / 6
डॉक्टर हमेशा खाली पेट दवा न खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि खाली पेट दवा खाने से पेट में एसिड की शिकायत हो जाती है जिससे शरीर में हारमोनल असंतुलन पैदा हो जाता है। लेकिन कुछ दवाएं ऐसी हैं जो खाली पेट ही खाई जाती है। ऐसे में बिना डॉक्टरी सलाह के खाली पेट दवा खाने से बचें।
4 / 6
एसिडिटी और इसके लक्षणों जैसे पेट फूलना, अपच, मतली, गैस, चिड़चिड़ापन आदि से छुटकारा पाने के लिए लौंग के एक टुकड़े को चूसें और गर्म पानी पियें। आप सोते समय भी एक लौंग खा सकते हैं।
5 / 6
बेकिंग सोडा पेट के एसिड को जल्दी से बेअसर कर सकता है और खाने के बाद अपच, सूजन और गैस से राहत दिला सकता है। इस उपाय के लिए, 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा को 4 औंस गर्म पानी में मिलाकर पिएं।
6 / 6
लगभग 1 चम्मच सौंफ पाउडर को एक गिलास गर्म पानी के साथ लेने से एसिडिटी और उसके लक्षण जैसे बेचैनी, सूजन और पाचन में सुधार हो सकता है। आपको खाने के बाद भी इसका सेवन करना चाहिए।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडडाइट टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार