लाइव न्यूज़ :

जान लें इन 7 चीजों को खाने का सही समय, नहीं तो शरीर को हो सकता है नुकसान

By संदीप दाहिमा | Updated: February 12, 2020 07:15 IST

Open in App
1 / 7
दूध कैल्शियम, विटामिन, मिनरल्स आदि का भण्डार है। अधिकतर लोग नाश्ते में दूध पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सेवन करने का सबसे बेहतर समय रात में होता है? दूध कभी भी सुबह के समय नहीं पीना चाहिए क्योंकि सुबह के समय दूध पीने से इसे पचाने में बहुत दिक्कत आ सकती है।
2 / 7
आपने अक्सर सुना होगा कि डॉक्टर और एक्सपर्ट रात में चावल न खाने की सलाह देते हैं। अक्सर देखा गया है कि अधिकतर लोग रात में चावल खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि चावल खाने के लिए सबसे अच्छा समय दिन में होता है। चावल में कार्बोहाइड्रेट होता है। रात में चावल खाने से पाचन तंत्र संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।
3 / 7
कुछ लोग रात के समय दही खाना पसंद करते हैं। आयुर्वेद में रात के समय दही खाना सेहत के लिए खराब माना गया है। अगर दही को लंच में खाया जाए, तो बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। रात में दही खाने से पाचन क्रिया धीमा होने के अलावा गले की परेशानी हो सकती है।
4 / 7
दाल और सेम अगर आप रात के समय खाते हैं तो यह फायदेमंद होता है। अगर आप इसे सुबह खा लेते हैं तब ये चीजें पेट में भारीपन महसूस करा सकती हैं।
5 / 7
चीनी का सेवन जितना कम किया जाए, उतना ही फायदा है। अगर आप कुछ मीठा खा भी रहे हैं, तो ध्यान रहे कि आपको दोपहर में खाना चाहिए। रात को मीठे का सेवन करने से मोटापा तेजी से बढ़ता सकता है और आपको दांतों की समस्याएं भी हो सकती हैं।
6 / 7
केले को खाने का सबसे सही समय होता है लंच के बाद क्योंकि केला भारी होता है अगर केले को रात में खाया जाए तो यह नुकसान कर सकता है। वैसे आप सुबह नाश्ते के बाद भी केला खा सकते हैं या लंच से पहले केले की स्मूदी ले सकते हैं।
7 / 7
सेब को सुबह नाश्ते के दौरान खाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। परंतु अगर इसे रात में खाया जाए, तो इसमें मौजूद एसिडिक तत्व पाचन क्रिया में बाधक बन सकते हैं।
टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब