लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में खाएं ये खट्ठा-मीठा फल, खून की कमी, शुगर जैसी इन 8 बीमारियों होगा बचाव

By संदीप दाहिमा | Updated: July 12, 2021 16:06 IST

Open in App
1 / 10
शरीर को प्राकृतिक रूप से कूल करने के लिए आलूबुखारा फल बेहद फायदेमंद है। औषधीय गुणों से भरपूर आलूबुखारा गर्मियों में अधिक मात्रा में खाया जाता है। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। फालसा फल के रस का सेवन शरीर के लिए टॉनिक की तरह काम करता है। इसमें बॉडी के लिए जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फाइबर, मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके लावा यह पोटेशियम, विटामिन ए और विटामिन का भी बेहतर स्रोत है।
2 / 10
इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा कई सारी बीमारियों जैसे ऑस्टियोपोरोसिस, हाई ब्‍लड़ प्रेशर, स्‍ट्रोक और आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचाने में सहायक है और यह शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाता है। चलिए जानते हैं कि इसे खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।
3 / 10
अगर आपको खून की कमी के कारण एनीमिया रोग हो गया है तो इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया से बचाव होता है।
4 / 10
विटामिन सी से भरपूर यह खट्टा-मीठा रफल खांसी-जुकाम को रोकने और गले में होने वाली समस्याओं से निजात पाने के लिए काफी प्रभावशाली है।
5 / 10
गर्मी के मौसम स्‍वास्‍थ्‍य समस्याओं को दूर करने के लिए फालसे के रस का सेवन करना शरीर के लिए टॉनिक का काम करता है। यह पित्त की समस्याओं को दूर करता है और पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है।
6 / 10
विटामिन सी और खनिज तत्वों से भरपूर फालसा के सेवन से ब्‍लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रहता है।
7 / 10
यूनिवर्सिटी इंस्‍टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजी हेल्‍थ एंड सोसायटी द्वारा किए गए एक ताजा अध्‍ययन में पाया कि वजन और मोटापे से ग्रस्‍त लोगों ने 12 हफ्ते तक रोजाना सूखे प्‍लम खाकर लगभग 2 किलो वजन कम कर लिया था। प्‍लम ऊर्जा का बेहतर स्‍त्रोत हैं। ये देरी से पचते हैं और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते।
8 / 10
इसमें मौजूद हाई पोटेशियम से ब्‍लड प्रेशर रेगुलेट करने में मदद मिलती है। सौ ग्राम सूखे प्‍लम में 745 मिलिग्राम पोटेशियम पाया जाता है। अहमद टी और उनके सहयोगियों ने अपने एक अध्‍ययन में पाया कि सूखे प्‍लम को भिगोकर उसकी केवल एक खुराक खाने वाले मरीजों को ब्‍लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद मिली थी।
9 / 10
प्‍लम में हाई फाइबर होने की वजह से ये लीवर डिसऑर्डर के इलाज में भी सहायक हो सकता है। लीवर सेल्‍स डैमेज होने की वजह से लीवर एंजाइम का लेवल बढ़े लोगों पर एक अध्‍ययन किया गया। इन लोगों को तीन सूखे प्‍लम दिए, जिन्‍हें रातभर पानी में भिगोकर रखा गया था। आठ हफ्ते बाद ये परिणाम देखने को मिला कि इन लोगों को लीवर की बीमारियों में फायदा हो रहा था।
10 / 10
सूखे प्‍लम बोरान का बेहतर स्‍त्रोत है जिससे हड्डियों के घनत्‍व में सुधार में मदद मिलती है। नेचुरल मेडिसीन जर्नल में प्रकाशित एक अध्‍ययन में पाया गया कि सूखे प्‍लम खाने से पुर बोन मिनरल डेनसिटी के रोगियों में बोन टर्नोवर मार्कर के सीरम का लेवल कम हो गया था।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब