लाइव न्यूज़ :

इम्यून पावर बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 चीजें, शरीर रहेगा स्वस्थ

By संदीप दाहिमा | Updated: October 10, 2021 07:10 IST

Open in App
1 / 5
अंजीर में भरपूर मात्रा में जिंक, सल्फर और क्लोरीन पर्याप्त मात्रा में होते हैं। ताजे अंजीर में विटामिन ए अत्याधिक पाया जाता है। जबकि विटामिन बी और सी सामान्य होता है। ताजे अंजीर की तुलना में सूखे अंजीर में शर्करा और क्षार तीन गुना अधिक पाया जाता है जोकि सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।
2 / 5
आप भुनी या फिर तेल तली हुई मूंगफली तो खूब खाते होंगे, पर क्या कभी उबली हुई मूंगफली खाई है? यदि नहीं खाई, तो जरूर खाएं। वे लोग इसका सेवन जरूर करें जो वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं। उबालकर खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्वों के फायदे लगभग 4 गुना बढ़ सकते हैं। साथ ही उबालने के बाद मूंगफली में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी बढ़ जाती है। मूंगफली में पॉलीफेनॉलिक एंटीऑक्सिडेंट और रेस्वेराट्रॉल होता है। ऐसे में मूंगफली खाने से दिल की बीमारियों, कैंसर, नर्व्स की बीमारियों और इंफेक्शन से बचाव हो सकता है।
3 / 5
साधारण दाख और मुनक्का में इतना फर्क है कि यह बीज वाली होती है और छोटी दाख से अधिक गुणकारी होती है। आयुर्वेद में मुनक्का को गले संबंधी रोगों की सर्वश्रेष्ठ औषधि माना गया है। मुनक्के में मौजूद पोषक तत्व रीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं ये इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को संक्रामक बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। मुनक्का में भरपूर मात्रा में कैल्शियम के साथ फाइबर, फाइटो न्यूट्रियंट्स एवं एन्टी ऑक्सीडेण्ट्स जैसे विटामिन ई एवं सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह सभी पोषक तत्व शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं।
4 / 5
केले का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। चिकित्सक भी केले के सेवन की सलाह देते हैं। इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और आपको भूख नहीं लगती। अगर आप केले को उबालकर खाए तो यह आमतौर पर केला खाने से ज्यादा फायदेमंद रहता है।
5 / 5
दूध के साथ छुहारा उबालकर खाने से बवासीर, दुर्बलता की शिकायत दूर हो सकती है। शरीर में रक्त संचार की प्रक्रिया भी सुचारू हो सकती है। छुहारा खाने के कई फायदे हैं इसमें विटामिन, आयरन, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम भरपूर पाया जाता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब