लाइव न्यूज़ :

रोज खाएं सेब, अखरोट से लेकर ये 10 चीजें, लीवर से जुड़ी बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, कोरोना का जोखिम होगा कम

By संदीप दाहिमा | Updated: May 5, 2020 15:40 IST

Open in App
1 / 10
लिवर शरीर में कई बड़े काम करता है जिसमें खून साफ करना, पाचन, मेटाबॉलिज्म बढ़ाना आदि शामिल हैं। इसके अलावा यह कई तरह के केमिकल्स रिलीज करता है, जिसके आधार पर शरीर के अलग-अलग अंग काम करते हैं। यही वजह है कि लिवर की सफाई बहुत जरूरी है। कमाल की बात यह है कि लिवर की गंदगी को साफ करने का तरीका भी खाना यानी भोजन ही है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो लिवर की सफाई करने और उसे मजबूत बनाने का काम करती हैं।
2 / 10
सेब एक ऐसा फल है जिसमें शरीर के कामकाज के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। सेब में मौजूद मैलिक एसिड आपके लिवर की अच्छी तरह सफाई करता है और खून की गंदगी को साफ कर सकता है। इसके अलावा सेब में मौजूद पेक्टिन नामक फाइबर आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हृदय रोगों से बचा सकता है।
3 / 10
अखरोट को लिवर और दिल लिए सबसे हेल्दी माना जाता है। अखरोट में अर्जीनिन नाम का खास एमिनो एसिड होता है, जो लिवर की सफाई कर सकता है। इसके अलावा इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो आपको दिल से जुड़े रोगों से बचाने में सहायक हो सकते हैं।
4 / 10
लिवर के बेहतर कामकाज के लिए ग्रीन टी पीने बेहतर उपाय है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। चाय और कॉफी से तौबा कर लेनी चाहिए। ध्यान रहे कि दिन में 2-3 कप से ज्यादा ग्रीन टी भी नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही पिएं।
5 / 10
हल्दी को औषधीय भंडार कहा जाता है और इसका सबसे बड़ा कारण है इसमें पाया जाने वाला तत्व कर्क्युमिन। हल्दी में मौजूद कर्क्युमिन तत्व शरीर में एक ऐसे तत्व के उत्पादन को बढ़ा दे सकता है, जो लिवर लकी सफाई करने में मदद करता है। इसके अलावा हल्दी क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करने में भी मदद करती है।
6 / 10
हरी सब्जियां, खासकर पत्ते वाली सब्जियों का सेवन करना लिवर लिए बहुत फायदेमंद होता है। हरी सब्जियों में मिनरल्स और विटामिन्स तो होते ही हैं, साथ ही ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। यह सभी तत्व आपको गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। पालक, मेथी, धनिया, केल, साग आदि के सेवन से लिवर की गंदगी अच्छी तरह साफ होती है।
7 / 10
यह सब्जी न सिर्फ आपके शरीर में खून बढ़ाती है, बल्कि लिवर को भी हेल्दी रखती है। चुकंदर में बीटा-कैरोटीन और फ्लैवोनॉइड्स होते हैं, जो लिवर फंक्शन को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपको कैंसर, डायबिटीज जैसी सैकड़ों बीमारियों से भी बचा सकते हैं।
8 / 10
शरीर के जहरीले तत्वों को खत्म करने के लिए आपको अदरक की चाय, ग्रीन टी और साफ पानी का सेवन बढ़ाना चाहिए। इसके अलावा आपको हरी सब्जियां, बेरी जैसे फल खूब खाने चाहिए।
9 / 10
कई सहायक जड़ी-बूटियां हैं जो आपके लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं जैसे विटामिन बी -6, ओमेगा -3 एस और पोटेशियम साइट्रेट। ये सभी विटामिन्स आपके लीवर में पथरी होने की संभावना को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप मल्टीविटामिन या मल्टीमिनर भी ले सकते हैं।
10 / 10
एक्सपर्ट मानते हैं कि नियमित रूप से कीगल एक्सरसाइज करने से ब्लैडर की समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है। खासकर इससे महिलाओं का अधिक फायदा होता है। इसके लिए आपको अपनी पेल्विक फ्लोर मसल्स को दस सेकंड दबाना पड़ता है और थोड़ी देर बाद रिलैक्स देना होता है। इसे आप बैठकर, खड़े होकर और लेटे हुए भी कर सकते हैं।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब