लाइव न्यूज़ :

नाश्ते में खाएं ये चीज डायबिटीज, खून की कमी और कब्ज जैसी 8 बीमारियां दूर होंगी

By संदीप दाहिमा | Updated: September 27, 2020 09:26 IST

Open in App
1 / 7
आप सभी लोग सूजी का हलवा तो बहुत चाव से खाते होंगे। सूजी का हलवा ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन अगर आप सूजी का इस्तेमाल सही तरीके से करते हैं तो यह आपको कई बीमारियों से दूर रख सकता है। सूजी में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जिनमें फाइबर, विटामिन बी और विटामिन ई, मिनरल्स‍ आदि प्रमुख हैं। यह सभी पौष्टिक तत्व शरीर के बेहतर कामकाज के लिए बहुत जरूरी हैं।
2 / 7
आजकल लोग तेजी से मोटापे के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अगर सूजी से बनी हुई चीजों को नाश्ते में सेवन करते हैं, तो उनका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए सूजी का सेवन जरूर करें।
3 / 7
अगर आपका पाचन तंत्र खराब है और आपका भोजन आसानी से नहीं पच पाता है तो आप प्रतिदिन नाश्ते में सूजी का सेवन करें। सूजी में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपके पाचन तंत्र को ठीक करता है और आपका शरीर भी ताकतवर बनता है।
4 / 7
जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है उनको सूजी का सेवन करना काफी लाभदायक होता है। सूजी में पाए जाने वाला आयरन हमारे शरीर में रक्त का निर्माण करने में मददगार होता है।
5 / 7
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है। उनके लिए भी सूजी का सेवन करना लाभदायक होता है। सूजी में प्रेसिमिक इंडेक्स पाया जाता है जो मधुमेह रोगियों को फायदा पहुंचाता है। अगर डायबिटीज के रोगी सूजी से बना उपमा खाते हैं तो उनको काफी लाभ होता है।
6 / 7
शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए विटामिन खनिज और अन्य पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और यह सब सूजी में प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। यह दिल और गुर्दे की कार्य क्षमता को बेहतर करने का काम करती है और इसके साथ ही यह मांसपेशियों को सुचारू रूप से कार्य करने में भी मदद करती है।
7 / 7
सूजी आपकी हड्डियों और नर्वस सिस्टम के लिए भी अच्छी है। ये हड्डियों का घनत्व बढ़ाकर उनको मज़बूत बनाती हैं और स्वस्थ रखती हैं। इसमें फास्फोरस, जिंक और मैग्नीशियम होता है जो कि नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने के काम आता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब