लाइव न्यूज़ :

खाली पेट खजूर खाने के फायदे : खून की कमी, कमजोरी और कोलेस्ट्रॉल जैसे रोगों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: July 31, 2021 19:21 IST

Open in App
1 / 6
सुबह खाली पेट खजूर खाने से आंतों के कीड़े को खत्म करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, इसके सेवन से दिल मजबूत होता है, लीवर की सफाई होती है और रक्त का पोषण होता है।
2 / 6
अगर कुछ मीठा खाने का मन है तो कैंडी की बजाय दो तीन खजूर खा लें। खजूर मीठे की तलब मिटाने का हेल्दी तरीका है। ये सफेद शुगर के अच्छे विकल्प होते हैं क्योंकि इनमें सोडियम, कोलेस्ट्रॉल और फैट नहीं होता। लेकिन याद रखें, इसमें कैलोरी अधिक होती है।
3 / 6
शोध के अनुसार, तनाव और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में खजूर उपयोगी है। खजूर फाइबर और आयरन का बेहतर स्रोत है। यदि आप अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना दो खजूर खाने चाहिए।
4 / 6
खजूर फाइबर का अच्छा स्रोत है, इसलिए इसे खाने से पाचन क्रिया को फायदा पहुंचता है। ये एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल (बैड कॉलेस्ट्रॉल) जमा होने से भी रोकते हैं, जिसकी वजह से दिल की बीमारियों जैसे हाइपरटेंशन, दिल का दौरा आदि का जोखिम कम होता है।
5 / 6
क्योंकि खजूर फाइबर से भरपूर होते हैं, इसलिए इसके सेवन से कब्ज जैसी पेट की समस्या से निपटने में मदद मिल सकती है। फाइबर सेवन की कमी से कब्ज हो सकता है। यह मल त्याग को बढ़ावा देती हैं और इससे संपूर्ण पाचन स्वास्थ्य में सुधार होता है।
6 / 6
शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया की स्थिति बन जाती है। आयरन लाल रक्त कोशिकाओं की शरीर के दूसरे अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करते हैं, जिससे कि वो अंग ठीक से काम कर पाते हैं। खजूर में आयरन उच्च मात्रा में होता है, इसलिए नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से आप एनीमिया से बच जाएंगे।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब