बाजार से बिल्कुल न खरीदें हरे आलू, सेहत को हो सकता है भारी नुक्सान, खाएं ये 3 हेल्दी सब्जियां
By संदीप दाहिमा | Updated: March 27, 2022 06:43 IST2022-03-27T06:43:41+5:302022-03-27T06:43:41+5:30

बाजार से आलू खरीदते समय ध्यान रखें की कहीं आप हरे रंग के आलू तो नहीं खरीद रहे हैं, ये एक जहरीले यैगिक का संकेत है। आलू पर हरे धब्बे दिखाई देना क्लोरोफिल से आता है जो सीधा सूर्य की रौशनी के संपर्क में आने से होता है, इसी लिए आलू को डार्क रूम में स्टोर किया जाता है।

अगर आप गलती से ये हरे आलू खा लें तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है और आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। अगर आपने गलती से हरे धब्बे वाले आलू खरीद लिए हैं तो आप आलू के हरे हिस्से को काट कर फेक सकते हैं और इसे छील कर खाएं।

ब्रोकली सब्जियों में सबसे हेल्दी माना जाता है। इसकी वजह है ब्रोकली में 2 सबसे खास कंपाउंड हैं, जिन्हें ग्लूकोसाइनोलेट और सल्फोराफेन कहते हैं। ये दोनों कंपाउंड्स भी कैंसर को रोकने में मददगार होते हैं। ब्रोकली के सेवन से कई क्रॉनिक बीमारियों का खतरा कम होता है। ब्रोकली में ढेर सारे पोषक तत्वों के साथ फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है।

पालक के गुणों के बारे में आपने सुना ही होगा। पालक को इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि इसमें बीटा-कैरोटीन और ल्यूटिन एंटिऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इस में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर के खतरे को कम करने का काम करते हैं। इसके अलावा पालक विटामिन ए का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, जिसके कारण पालक खाने से आंखें लंबी उम्र तक स्वस्थ रहती हैं।

हरा मटर सीजन के साथ बाजार में मिलता है। लेकिन अब आप इसे हर सीजन में खा सकते हैं। सीजनली होने के कारण ही लोग इसे चाव से खाना पसंद करते हैं। आपको शायद ही ये बात मालूम हो कि हरे मटर में पोषक तत्वों का भंडार होता है। हरे मटर में स्टार्च ज्यादा होता है, इसलिए इसमें कार्ब्स और कैलोरीज थोड़ी ज्यादा होती हैं इसलिए इसे बहुत ज्यादा खाने से ब्लड शुगर पर थोड़ा प्रभाव पड़ सकता है।

















