लाइव न्यूज़ :

Hair Care Tips: झड़ते बालों के लिए 5 घरेलू उपाय, सफेद बालों से मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये आसान टिप्स

By संदीप दाहिमा | Updated: February 22, 2022 20:12 IST

Open in App
1 / 5
अगर उम्र से पहले आपके बाल सफेद होने लगे हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको आंवला और नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। सबसे पहले आंवला के कुछ टुकड़ों को सुखा लें। इसके बाद इन्हें पीस लें और 100 एमएल नारियल तेल में मिक्स कर लें। इस मिश्रण को कांच की बोटल में रखें। इस बोटल को रोजाना कम से कम 15 दिनों तक धूप में रखें। इस तेल को रोजाना इस्तेमाल करें।
2 / 5
अक्सर ये गलती लड़कियां करती हैं। बाल गीले होने के तुरंत बाद उसमें कंघी कर लेती हैं। इससे भी बाल काफी झड़ता है। गीले बाल संवेदनशील होते हैं। ये बहुत जल्दी टूट जाते हैं। बहुत जरूरी हो तो हल्के गीले बालों को चौड़े दांतोंवाली कंघी से सुलझा सकते हैं लेकिन बहुत भारी हाथ से बालों को ना छेड़े। जब बाल पूरी तरह सूख जाए तभी उसे झांड़ें।
3 / 5
गर्म पानी से बाल ना धुलें बाल अक्सर ठंड में हम गलती कर जाते हैं कि जिस पानी से हम नहाते हैं उसी पानी से बाल धो लेते हैं। बालों को धोने के लिए कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। बालों को गर्म पानी से धोने से बाल रूखे हो जाते हैं। साथ ही बालों की चमक भी चेंज हो जाती है। गर्म पानी आपके बाल के स्कैल्प को ड्र्राई कर देता है। इसलिए बालों को हमेशा ठंडे पानी से धोएं।
4 / 5
अगर आपके बाल नहीं बढ़ रहे हैं, तो यह उपाय आपके काम आ सकता है। इसके लिए आपको कैस्टर ऑयल और कोकोनट ऑयल में कॉफी मिक्स कर लें। एक कढ़ाई गर्म करें और उसमें तेल गर्म करके कॉफी पाउडर डालें। इसे धीरे-धीरे 10 मिनट तक हिलाते रहें। अच्छी तरह गर्म होने के बाद इसे एक तरफ रख दें और ठंडा होने दें। इस मिश्रण को आपको हफ्ते में दो बार बालों में लगाना चाहिए। बेहतर परिणाम के लिए इस उपाय को तीन हफ्तों तक दोहराएं।
5 / 5
अगर आप अपने झड़ते बालों से परेशान हैं, तो आपको मेहंदी में सरसों का तेल डालकर इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए 250 ग्राम तेल को कढ़ाई में गर्म करें और उसमें 60 ग्राम मेहंदी के पत्ते डालें। आंच धीमी कर दें और पत्तों का रंग भूरा होने के बाद आग बंद कर दें। इसे ठंडा होने दें। इसके बाद एक साफ कपड़ा लेकर तेल को छान लें और कांच की बोटल में भर लें। इसे अपने सिर पर रातभर लगाकर रखें और अगली सुबह धो लें।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेयर केयरघरेलू नुस्खेडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार