ताकत का खजाना हैं ये 10 चीजें, कमजोरी होगी दूर शरीर बनेगा ताकतवर
By संदीप दाहिमा | Updated: February 5, 2022 14:09 IST2022-02-05T13:58:08+5:302022-02-05T14:09:37+5:30

दूध में मिश्री मिलाकर काफी फायदेमंद होती है। डॉक्टरों के मुताबिक दूध में मिश्री एक एंटासिड एजेंट के रूप में काम करती है।यह हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ावा देने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करती है।

गुड़ और चने चना प्रोटीन तो गुड में विटामिन मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना एक कटोरी गुड़ चना खाने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। खून में हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने के लिए आप गुड़ और चने का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि यह आपके शरीर में खून की कमी भी कभी नहीं होने देता है। गुड़ और चने के अंदर काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है अगर आप वर्कआउट करते हैं तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इससे एनर्जी मिलती है और मांसपेशियों में भी मजबूती आती है।

बादाम दूध के साथ खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अन्य कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। जो शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाने में सहायक होते हैं।

अंडे खाने से शरीर को केल्सियम, सोडियम, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन ई और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्त्व भरपूर मात्रा में मिलते है और भरपूर ऊर्जा भी मिलती है इसलिए पुरूषों को सुबह नाश्ते में दो अंडे जरूर खाने चाहिए इससे शरीर ताकतवर बन जायेगा अंडे खाने से आंखों की रौशनी तेज होती है।

केले में एमिनो एसिड पाया जाता है जो कि हमारे शरीर के निर्माण के लिए बहुत जरूरी होता है। हमे हर रोज़ काम से कम 2 केले जरूर खाने चाहिए।

दूध में भरपूर मात्रा में विटामिन डी होता है जो कि हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए काम आता है। बता दे दूध हमारे ब्लड सर्कुलेशन को भी सही रखता है।

मूंगफली खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 24 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। जबकि 100 ग्राम चिकन में केवल 15-16 ग्राम प्रोटीन की मात्रा ही पाई जाती है।

मासपेशियां बनाने वाले लोग सोयाबीन का सेवन जरूर करे। यह शरीर के लिए बहुत ही जरूरी पौस्टिक आहार माना जाता है। यह आपकी बॉडी का बढ़ाता है।

आपको बता दे पनीर में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है आप पनीर को स्वादानुसार भोजन में ले सकते इससे आपके शरीर मे प्रोटीन की कमी नही होगी।

















