लाइव न्यूज़ :

जोड़ों के दर्द का इलाज : अपनाएं ये 8 घरेलू उपाय, घुटनों और जोड़ों के दर्द में मिलेगा आराम

By संदीप दाहिमा | Updated: December 2, 2021 11:11 IST

Open in App
1 / 8
ऑस्टियोआर्थराइटिस घुटने के दर्द के सबसे सामान्य कारणों में से एक है। एक्सपर्ट्स इससे राहत पाने के लिए हल्की एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। पैदल चलना, साइकिल चलाना, तैराकी और योग सभी फायदेमंद हो सकते हैं।
2 / 8
जिन लोगों का वजन अधिक होता है उनमें घुटनों के दर्द का खतरा अधिक होता है। अतिरिक्त वजन उठाने से जोड़ों को अधिक काम करना पड़ता है। शरीर के अतिरिक्त भार से पूरे शरीर में सूजन बढ़ जाती है और घुटने प्रभावित होते हैं। इसके लिए आपको वजन कम करने का डाइट प्लान फॉलो करना चाहिए।
3 / 8
जोड़ों में दर्द से राहत पाने के लिए मसाज करना एक बेहतर उपाय है। इसके कई तरीके हो सकते हैं। पहले तरीके यह है कि हाथों को मुट्ठी में बंद करके, ऊपरी, निचले और मध्य जांघ को दोनों हाथों से 10 बार टैप करें। तीन बार दोहराएं।
4 / 8
एसेंशियल ऑयल घुटनों के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। एक अध्ययन ने सुझाव दिया कि अदरक और संतरे से युक्त तेल से मालिश करने से ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण होने वाले मध्यम से गंभीर दर्द में सुधार होता है।
5 / 8
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आपको बर्फ की सिकाई करनी चाहिए। इससे ऊतकों को सही करने में मदद मिलती है। इसके अलावा आपको पर्याप्त आराम करना चाहिए। इसके लिए बर्फ को कपड़े में लपेटकर जोड़ों पर रखें।
6 / 8
ठंडी सिकाई की तरह गर्म सिकाई भी लोअर बेक पेन और जोड़ों में दर्द के लिए लाभदायक है। इससे आर्थराइटिस की वजह से होने वाले जोड़ों के दर्द से आराम मिल सकता है। एक पैड में गर्म पानी भरकर प्रभावित हिस्से की सिकाई करें।
7 / 8
कुछ स्रोतों के अनुसार, सेब के सिरके में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गठिया और अन्य प्रकार के दर्द से राहत देने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा कोलेजन, जिलेटिन या पेक्टिन और कच्चे भोजन का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
8 / 8
विटामिन डी मजबूत हड्डियों का निर्माण करता है और प्रतिरक्षा प्रणाली के कार्य को बनाए रखने में मदद करता है। एक अध्ययन में पाया गया कि आर्थराइटिस से पीड़ित लोगों में विटामिन डी का स्तर कम होता है। इसके लिए आपको विटामिन डी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए और सुबह की धूप लेनी चाहिए।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यगर्भवती महिलाओं के पीने के पानी में पीएफएएस की मौजूदगी उनके शिशुओं के लिए घातक: अध्ययन

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य"परदेश जाना पर एड्स ना लाना"?, 2025 में सर्वाधिक महिलाएं एचआईवी संक्रमित, सीतामढ़ी में 7400 से ज़्यादा संक्रमित

स्वास्थ्यबोतलबंद पानी पीने वाले हो जाएं अलर्ट?, शोध में खुलासा, माइक्रोप्लास्टिक्स, रासायनिक अवशेष और बैक्टीरिया शामिल, बॉडी को लेकर हानिकारक?

स्वास्थ्यनागपुर विधानसभा सत्रः 176 खुदरा और 39 थोक विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द, मंत्री नरहरि जिरवाल ने कहा-खराब गुणवत्ता वाली दवाओं की बिक्री को लेकर एक्शन

स्वास्थ्यडॉ. रोहित माधव साने को “Personality of the Year 2025” का सम्मान

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा