लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में खून को गर्म रखने के लिए खाएं ये 5 चीजें, ठंड के कारण हार्ट अटैक का खतरा होगा कम

By संदीप दाहिमा | Updated: February 1, 2022 14:07 IST

Open in App
1 / 7
सर्दियों में हार्ट अटैक का सबसे ज्यादा खतरा होता है और इसका सबसे बड़ा कारण इस मौसम में खून का ठंडा होना है जिससे ब्लड फ्लो प्रभावित होता है। ऐसा माना जाता है कि सिर्फ बहुत ज्यादा ठंड होने पर ऐसा होता है बल्कि गर्म तापमान के अचानक ठंडे तापमान में परिवर्तन होने से भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
2 / 7
सर्दियों में खून के ठंडा होने से कोल्ड एग्लूटीनिन रोग (सीएडी) रोग होने का भी खतरा होता है। इस दौरान आपको शरीर को गर्म रखने के लिए मोटे कपड़ों के अलावा अंदर कोई पतला ऊनी कपड़ा पहनना चाहिए, ताकि शरीर को हवा से बचाया जा सके। उसके ऊपर ही मोटे कपड़े पहनने चाहिए। शरीर के तापमान को कम से कम 18 डिग्री सेल्सियस रखने की कोशिश करें। इसके लिए नियमित रूप से गर्म भोजन और पेय लें।
3 / 7
शरीर को गर्म रखने के लिए एक्सरसाइज बेहतर उपाय है लेकिन आप रोजाना वॉल्किंग भी कर सकते हैं। रोजाना कम से कम पंद्रह मिनट वॉल्क करें और ज्यादा चलने से बचें। ठंड के दौरान शरीर के तापमान को सामान्य करने के लिए हृदय पर बहुत अधिक दबाव पड़ता है।
4 / 7
सर्दियों में खून को गर्म रखने, ब्लड फ्लो नॉर्मल रखने और दिल के दौरे से बचने के लिए आपको ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थों का खूब सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप ओमेगा -3 सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।
5 / 7
गुड़पट्टी यानी चिक्की का सेवन करने से ठंड के मौसम में शरीर को गर्माहट मिलती है। इसलिए आप भी इसका सेवन करके अपने शरीर को गर्म रख सकते हैं। इससे पाचन भी दुरुस्त होता है और हमारे शरीर का रक्त संचार भी बेहतर हो जाता है।
6 / 7
खजूर, मुनक्का और दूसरे ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करके आप खुद को इन सर्दियों में सुरक्षित रख सकते हैं। इसके साथ ही ये सेहत को बेहतर बनाने का भी अचूक उपाय है।
7 / 7
अपने आपको गर्म रखने का इससे बेहतर और सस्ता उपाय शायद ही कोई हो। अदरक, इलायची, दालचीनी वाली चाय पीने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है और ब्लड फ्लो मव सुधार होता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार